घर बैठकर बहुमत का जश्न मना रहे हैं मोदी, शाम को कहेंगे मतदाताओं को 'थैंक्यू'
गांधीनगर। जहां देश भर में कमल खिलता दिख रहा है और बीजेपी समर्थक सड़कों पर उतर कर जश्न मना रहे हैं, वहीं इस जश्न का एक शख्स गंभीरता से आंकलन कर रहा है। भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी आज लोकसभा चुनाव परिणाम अपने सरकारी आवास पर ही देख हरे हैं। शाम को मोदी वाराणसी में एक जनसभा को संबोधित कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- यहां भाजपा हार रही है
मोदी चुनाव परिणाम के दिन गुजरात के गांधीनगर में ही हैं। चुनाव परिणाम के लिए सीएम आवास पर बड़े बड़े स्क्रीन लगाए गए हैं। दोपहर तक परिणाम देखने के बाद कार्यकर्ताओं का आभार जताने वह भाजपा कार्यालय जायेंगे।
शाम को सात बजे मोदी वासणा इलाके के धरणीधर में जनसभा को संबोधित करेंगे। देर शाम मोदी वाराणसी में रैली निकाल कर पार्टी कार्यकर्ताओं व मतदाताओं का आभार जताएंगे। वाराणसी में पार्टी नेताओ से मुलाक़ात के बाद शाम को वह दिल्ली आएंगे। हालांकि अब लगभग तय हो चुका है कि इस बार कमल ने झाड़ू, पंजा को धूल चटा दी है।












Click it and Unblock the Notifications