'हमारी सोच एक जैसी', तमिलनाडु चुनाव के बीच CM स्टालिन से मिले AAP मुखिया केजरीवाल, क्यों बोली ये बात?
Arvind Kerjiwal met CM Stalin: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर राजनीतिक माहौल गरमाया हुआ है। सत्तारूढ़ डीएमके के अलावा भाजपा समेत अन्य राजनीतिक पार्टियां जमकर चुनाव प्रचार में जुटी हुई हैं। इसी चुनावी माहौल के बीच दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन से मुलाकात की।
केजरीवाल बोले- 'हमारी सोच एक जैसी'
इस बैठक के बाद केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर तमिलनाडु सीएम स्टालिन के साथ अपनी फोटो शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की। जिसमें आप मुखिया केजरीवाल ने लिखा, "शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला सशक्तीकरण जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में दोनों नेताओं की सोच समान है। उन्होंने यह भी जिक्र किया कि वे हमेशा एक-दूसरे से सीखते रहे हैं।"

CM Stalin की केजरीवाल ने जमकर की तारीफ
अपनी पोस्ट में केजरीवाल ने तमिलनाडु में एम.के. स्टालिन के समर्पित शासन की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में राज्य में ऐसे प्रभावी कार्य हुए हैं, जिनसे लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आए हैं।
CM Stalin ने INDIA गठबंधन की एकता की सराहना की
वहीं दूसरी ओर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने शुक्रवार को 'इंडिया' गठबंधन के तहत विपक्षी दलों द्वारा दिखाई गई एकता की सराहना की थी। उन्होंने केंद्र के प्रस्तावित परिसीमन विधेयक का सामूहिक रूप से विरोध करने के लिए विपक्षी नेताओं के प्रति अपना आभार व्यक्त किया।
स्टालिन ने राहुल गांधी को दिया धन्यवाद
स्टालिन ने खासतौर पर विपक्ष के नेता राहुल गांधी का सोशल मीडिया पोस्ट में धन्यवाद दिया। राहुल गांधी ने संसद में इस मुद्दे को मुखरता से उठाया था, जिसे स्टालिन ने भाजपा द्वारा बिना पर्याप्त परामर्श या आम सहमति के कानून को जल्दबाजी में पारित कराने का प्रयास बताया था।












Click it and Unblock the Notifications