सीएम केजरीवाल ने मनीष सिसोदिया को दी जन्मदिन की बधाई, बोले- ये दोस्ती कभी नहीं टूटेगी
दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का आज जन्मदिन है। इस मौके पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उन्हें बधाई देते हुए खास सोशल मीडिया पोस्ट किया है। मनीष सिसोदिया के साथ अपनी काफी पुरानी तस्वीर को शेयर करते हुए अरविंद केजीरवाल ने उन्हें अपना दोस्त बताया है, साथ ही कहा कि यह दोस्ती कभी नहीं टूटेगी। दरअसल मनीष सिसोदिया इस वक्त कथित शराब घोटाले मामले में जेल में है, जिसकी वजह से उन्हें अपना पद तक छोड़ना पड़ा था।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मनीष सिसोदिया के साथ अपनी तस्वीर को शेयर करते हुए लिखाये दोस्ती बहुत पुरानी है। हमारा स्नेह और भरोसा बहुत मज़बूत है। जनता के लिए काम करने का ये जुनून भी बहुत पुराना है। साज़िश रचने वाले लाख कोशिश कर लें, ये भरोसा, ये स्नेह और ये दोस्ती कभी नहीं टूटेगी।

बीजेपी ने झूठे केस लगाकर मनीष को पिछले 11 महीने से जेल में रखा हुआ है। लेकिन मनीष इनके ज़ुल्म के आगे डटकर खड़े हैं, इनकी तानाशाही के सामने ना अब तक झुके हैं और ना भविष्य में कभी झुकेंगे। तानाशाही के इस दौर में मनीष का साहस हम सबको प्रेरणा देता है। जन्मदिन मुबारक हो मनीष।
बता दें कि मनीष सिसोदिया को अरविंद केजरीवाल का राइट हैंड कहा जाता था। जब तकरीबन एक दशक पहले दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी तो अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री और मनीष सिसोदिया उपमुख्यमंत्री बने थे। लेकिन कथित शराब घोटेल में पिछले वर्ष फरवरी माह में मनीष सिसोदिया को जेल भेज दिया गया। कई महीनों तक उन्हें जमानत नहीं मिली, जिसके बाद उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। फिलहाल उनके विभागों को सौरभ भारद्वाज और आतिशी मार्लेना में बांट दिया गया। उप मुख्यमंत्री का पद किसी को नहीं दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications