अरविंद केजरीवाल ने लोकसभा चुनाव में हार के लिए इन दो वजहों को बताया जिम्मेदार

दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंगद केजरीवाल ने लोकसभा चुनाव में पार्टी की हार को लेकर बड़ी बात कही। केजरीवाल ने पार्टी की करारी हार के लिए दो बड़ी वजहों को जिम्मेदार माना है। उन्होंने एक खुले पत्र में इसका जिक्र किया है। उन्होंने कहा कि हार की पहली वजह ये थी लोगों ने इस चुनाव को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बीच लड़ाई के तौर पर देखा। इसके अलावा देश भर में जो माहौल बना दिल्ली में भी उसका असर दिखा।

केजरीवाल ने हार की बताई दो वजहें

केजरीवाल ने हार की बताई दो वजहें

अरविंद केजरीवाल ने खुले पत्र में लिखा कि नतीजे हमारी उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे। चुनाव बाद जमीनी विश्लेषण करने पर दो वजहें सामने आई। पहला ये कि देश में व्यापत माहौल ने दिल्ली में भी असर डाला। हार की दूसरी वजह बताते हुए उन्होंने कहा कि लोगों ने इस बड़े चुनाव को मोदी और राहुल के बीच देखा और उसी के हिसाब से वोट डाला।

लोकसभा चुनाव में मिली बस एक सीट

अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी ने देश भर में 40 सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ा। लेकिन पंजाब में एक मात्र सीट जीतने के अलावा उसे कहीं सफलता मिली। दिल्ली में आप की सरकार है, यहां भी बीजेपी ने साल 2014 के आम चुनाव की तरह क्लीन स्वीप किया और पार्टी को एक सीट भी नसीब नहीं हुई। केजेरीवाल ने कहा कि जो भी वजह रही है, पर हम जनता को ये समझाने में नाकाम रहे कि वो हमें क्यों वोट दें।

'अगले साल चुनाव में 2015 का प्रदर्शन दोहराएंगे'

'अगले साल चुनाव में 2015 का प्रदर्शन दोहराएंगे'

आम आदमी पार्टी ने राजनीति में शानदार तरीके से एंट्री की थी। साल 2014 के लोकसभा चुनाव में पार्टी दिल्ली में सभी सीटों पर दूसरे स्थान पर रही थी। इतना नहीं पंजाब में आप ने चार सीटें भी जीती थी। इसके बाद 2015 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में पार्टी ने 70 में 67 सीटें जीतकर इतिहास रच दिया था। केजरीवाल ने उम्मीद जताई कि दिल्ली में अगले साल होने विधानसभा चुनाव में वो 2015 का प्रदर्शन दोहराएंगे। उन्होंने आगे लिखा कि लोगों ने उत्साहपूर्वक हमें आश्वासन दिया है कि दिल्ली विधानसभा के लिए होने वाले छोटे चुनाव में वे दिल्ली में हमारे द्वारा किए गए अविश्वसनीय काम के नाम पर मतदान करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+