1,2,3,4,5,6...लिस्ट लंबी है, केजरीवाल, सिसोदिया से संजय सिंह तक, जानें AAP के कितने नेता अब तक जा चुके हैं जेल
Delhi Cm Arvind Kejriwal Arrest: आम आदमी पार्टी (AAP) के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली शराब नीति घोटाले मामले में 21 मार्च की रात गिरफ्तार किया था। जिसके बाद 22 ंमार्च को सीएम केजरीवाल को राउज एवेन्यू कोर्ट ने 28 मार्च तक ईडी की हिरासत में भेज दिया है।
सीएम अरविंद केजरीवाल समेत AAP के दर्जनों नेताओं की अब तक गिरफ्तारी हुई है। संजय सिंह, मनीष सिसोदियो और सत्येंद्र जैन तो अब भी जेल में हैं। आइए जानें AAP के वो नेता कौन-कौन हैं, जो जा चुके हैं जेल?

- 1. संजय सिंह: आप नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह को ईडी ने अक्टूबर 2023 में शराब नीति घोटाले के मामले में गिरफ्तार किया था। फिलहाल वह जेल में हैं।
- 2. मनीष सिसोदिया: दिल्ली के तत्कालीन डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को सीबीआई (CBI) ने शराब घोटाले में 26 फरवरी 2023 को गिरफ्तार किया था।
- 3. सत्येंद्र जैन: आप नेता सत्येंद्र जैन को ईडी ने मई 2022 में कथित हवाला लेनदेन के आरोप में गिरफ्तार किया था।
- 4.सोमनाथ भारती: दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री और मालवीय नगर निर्वाचन क्षेत्र के विधायक सोमनाथ भारती को दिल्ली पुलिस ने दिसंबर 2015 में गिरफ्तार किया था। सोमनाथ भारती पर उनकी पत्नी ने हत्या और घरेलू हिंसा करने के आरोप लगाए थे।

- 5. अमानतुल्ला खान: AAP विधायक अमानतुल्ला खान भी गिरफ्तार हो चुके हैं। दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में अवैध भर्तियों और वित्तीय हेराफेरी से जुड़े एक मामले में वह जेल में थे, फिलहाल वह जमानत पर बाहर हैं।
- 6- संदीप कुमार: आप के बर्खास्त किए गए मंत्री रहे संदीप कुमार 2016 में राशन कार्ड बनवाने के बहाने महिला से रेप केस में फंस चुके थे। ये केस सीडी कांड से मशहूर हो गया था। इसी केस में संदीप जेल गए थे।
- 7. प्रकाश जारवाल: आप नेता पूर्व विधायक प्रकाश जारवाल जुलाई 2016 में एक महिला से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार हुए थे। उसके बाद उन्हें दिल्ली के मुख्य सचिव से बदसलूकी के मामले में 2018 में गिरफ्तार किया गया था। 2014 में भी प्रकाश जारवाल को दिल्ली जल बोर्ड के एक कर्मचारी को थप्पड़ मारने के आरोप में गिरफ्तार किया जा चुका है।

- 8.मनोज कुमार: कोंडली से विधायक मनोज कुमार को पुलिस ने 10 जुलाई 2015 को गिरफ्तार किया था। मनोज कुमार पर कथित धोखाधड़ी और जमीन हड़पने का आरोप था।
- 9. नरेश यादव: महरौली के विधायक नरेश यादव को पुलिस ने पंजाब के मलेरकोटला में कुरान के खिलाफ ईशनिंदा के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। हालांकि 2021 में उन्हें जमानत मिल गई थी।
- 10. जितेंद्र सिंह तोमर: जितेंद्र सिंह तोमर को फर्जी कानून की डिग्री रखने के आरोप में 2015 में गिरफ्तार किया गया था। जितेंद्र सिंह तोमर त्रिनगर से विधायक रह चुके हैं। जितेंद्र सिंह तोमर आप सरकार में कानून मंत्री थे।
- 11. शरद चौहान: नरेला के विधायक शरद चौहान जून 2016 में गिरफ्तार किए गए थे। शरद चौहान पर AAP की महिला कार्यकर्ता सोनी मिश्रा ने आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप लगाए थे।
- 12. दिनेश मोहनिया: संगम विहार से विधायक दिनेश मोहनिया भी जून 2016 में गिरफ्तार किए गए थे। दिनेश मोहनिया पर महिला ने दुर्व्यवहार करने का मामला दर्ज कराया था। 2020 में कोर्ट ने इन्हें बरी कर दिया था।
- 13. अखिलेशपति त्रिपाठी: AAP नेता अखिलेशपति त्रिपाठी को 2019 में दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
- 14. विजय नायर: AAP कम्युनिकेशन विंग के हेड विजय नायर भी दिल्ली के शराब नीति केस में गिरफ्तार हो चुके हैं। विजय नायर इवेंट्स कंपनी 'ओनली मच लाउडर' के पूर्व सीईओ थे। इन्हें सीबीआई ने सितंबर 2022 में गिरफ्तार किया था।












Click it and Unblock the Notifications