अगर अपने बच्चों से प्यार करते हैं तो आप को वोट दीजिए, भाजपा को नहीं- अरविंद केजरीवाल
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि अगर आप अपने बच्चों का बेहतर भविष्य चाहते हैं कि भाजपा को वोट नहीं दें। केजरीवाल ने अपील की किक आगामी लोकसभा चुनाव में देशभक्ति और मोदीभक्ति के बीच चुनाव करें। उन्होंने यह बयान दिल्ली के छात्रों और उनके माता-पिता को संबोधित करते हुए कही। इस संबोधन को शहर के सभी 700 स्कूलों में लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए दिखाया गया।

बच्चों से प्यार तो आप को वोट दीजिए
केजरीवाल ने कहा कि अगर आप लोगों से पूछते हैं कि वो किसे वोट करेंगे तो वो कहते हैं कि मोदीजी को। लेकिन जब उनसे पूछा जाता है कि आप क्यों मोदीजी को वोट करेंगे तो उनका जवाब होता है क्योंकि वह मोदीजी से प्यार करते हैं। लेकिन अब फैसला करिए कि आप मोदीजी को प्यार करते हैं या अपने बच्चों को। अगर आप अपने बच्चों को प्यार करते हैं तो उन्हें वोट कीजिए जो आपके बच्चों के लिए काम कर रहे हैं। लेकिन अगर आप अपने बच्चों से प्यार नहीं करते हैं तो मोदीजी को वोट करिए। मोदीजी ने एक भी स्कूल आपके बच्चों के लिए नहीं बनवाया, आप या तो देशभक्ति कर सकते हैं या फिर मोदीभक्ति। दोनों एक साथ संभव नहीं है।

केजरीवाल ने पूछा सवाल
केजरीवाल के बयान को आगे बढ़ाते हुए उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि किसी ने मुझे बताया कि वो मोदीजी को वोट करेंगे क्योंकि वह अच्छे लगते हैं, जब मैंने उन्हें कहा कि अगर आप अपने बच्चों को प्यार करते हैं तो उन्हें वोट दीजिए जो आपके बच्चों के लिए स्कूल बना रहे हैं। लिहाजा मैं सभी माता-पिता से कह रहा हूं कि उन्हें वोट दीजिए जो आपके बच्चों के लिए स्कूल बना रहे हैं। बच्चों से भी कहना चाहूंगा कि जब वह घर जाएं तो अपने माता-पिता से पूछे कि वह उन्हें प्यार करते हैं या नहीं।

हमे दिल्ली की 7 सीटें दीजिए
केजरीवाल और सिसोदिया ने सोमवार को सर्वोदय कन्या विद्यालय, न्यूं फ्रैंड्स कॉलोनी में दिल्ली के 250 स्कूलों में 11000 नए क्लासरूम का निर्माण की आधारशिला रखी गई। इस दौरान केजरीवाल ने मोदी सरकार पर दिल्ली सरकार के प्रोजेक्ट रोकने का भी आरोप लगाया। केजरीवाल ने कहा कि मैं और मनीष चाहते थे कि 20000 क्लासरूम का निर्माण कराया जाए, लेकिन हमे ऐसा करने की इजाजत नहीं दी गई, हमारी फाइलों को रोका गया। केजरीवाल ने कहा कि आपने हमे 70 में से 67 सीटें दी जिसकी वजह से हम मजबूत हुए अब हमे 7 लोकसभा सीटें भी दीजिए ताकि हम हर रोज दिल्ली सरकार के प्रोजेक्ट में भाजपा की बाधा को रोक सके।

32000 क्लासरूम का लक्ष्य
आपको बता दें कि आगामी वर्षों में दिल्ली की आप सरकार 1024 स्कूलो में 32000 नए क्लासरूम का निर्माण कराना चाहती है। जिसमे से 8000 क्लासरूम का निर्माण आप सरकार द्वारा पहले चरण में पूरा किया जा चुका है। पीडब्ल्यूडी मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि इस वर्ष 11000 क्लासरूम का निर्माण पूरा हो जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications