दिल्ली में 24 घंटों में कोरोना के 91 नए मामले, 1 शख्स की मौत
नई दिल्ली। दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। दिल्ली में अबतक कुल 384 कोरोना वायरस के पॉजिटिव केस पाए गए हैं। बीते 24 घंटों में 91 मामलों की बढ़ोत्तरी हुई है। वहीं एक मरीज की कोरोना से मौत हुई है। देश की राजधानी कोरोना से इस समय सबसे अधिक प्रभावित बताई जा रही है। दिल्ली में कुल संक्रमित मरीजों में 259 वे लोग हैं जो निजामुद्दीन मरकज की तबलीगी नमाज में शामिल हुए थे।
Recommended Video

शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेस कर बताया कि, दिल्ली में मरकज के मरीजों की वजह से एक दम से करोना के केसों में बढ़ोतरी हुई है। लेकिन अभी दिल्ली में करोना फैलना चालू नहीं हुआ। इसी तरह एहतियात बरतते रहिए। दिल्ली में 384 कोरोना वायरस मरीज हैं, कल तक यह संख्या 293 थी। लोकल ट्रांसमिशन के केवल 38 मामले। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।
दिल्ली के सीएम ने कहा कि, 384 मामलों में से 58 मरीजों ने विदेश यात्रा की थी। उनमें से कई दिल्ली के नहीं हैं, लेकिन यहां क्वारंटाइन में रखे गए हैं। इनमें से 259 लोग निजामुद्दीन मरकज के कार्यक्रम में शामिल हुए थे। दिल्ली में अबतक कोरोना से 5 मौतें हुई हैं, इनमें से एक शख्स मरकज का था। केजरीवाल ने कहा कि, हमने 57,000 लोगों को ठहराने के लिए 328 राहत केंद्र तैयार किए हैं। कोई भी इस राहत केंद्रों में आ सकता है और यहां रह सकता है। हम उनकी देखभाल करेंगे।
केजरीवाल ने बताया कि, दिल्ली में 1780 केंद्र स्थापित किए गए हैं जहां दोपहर और रात का भोजन परोसा जाता है। हम रोजाना 10 लाख लोगों को खाना खिला सकते हैं। कल, लगभग 6 लाख लोगों ने दोपहर के भोजन का और 6,30,000 लोगों ने रात के खाने का लाभ उठाया है। उन्होंने कहा कि, दिल्ली सरकार ने 72 लाख लोगों में से 60% लोगों को सफलतापूर्वक राशन वितरित किया है। शेष लोगों को जल्द ही राशन मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications