मुझे हराने के लिए भाजपा ने दिल्ली बुलाए हैं 200 सांसद, 70 मंत्री और 11 मुख्यमंत्री: अरविंद केजरीवाल

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव के मतदान की तारीख जैसे-जैसे करीब आ रही है वैसे-वैसे राजनीतिक दलों में चुनाव प्रचार की गतिविधियां तेज होती जा रही हैं। मंगलवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि, बीजेपी दिल्ली में चुनाव प्रचार के लिए बाहरियों को बुलाकर दिल्लीवालों का अपमान कर रही है।

बीजेपी पर लगाया ये आरोप

बीजेपी पर लगाया ये आरोप

गौरतलब है कि दिल्ली में 70 विधानसभा सीटों पर 8 फरवरी को मतदान होगा और 11 फरवरी को उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा। दिल्ली में बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच टक्कर मानी जा रही है। ऐसे में दोनों पार्टियों में जमीनी जंग से पहले जुबानी जंग भी देखी जा सकती है। मंगलवार को एक रैली में अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि, भाजपा मुझे हराने के लिए 200 नेताओं की फौज ला रही है।

गोकलपुरी निर्वाचन क्षेत्र पहुंचे केजरीवाल

मंगलवार को 'आप' उम्मीदवार सुरेंद्र कुमार के लिए चुनाव प्रचार करते हुए गोकलपुरी निर्वाचन क्षेत्र से सीएम केजरीवाल ने कहा, भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें हराने के लिए 200 सांसदों, 70 मंत्रियों और 11 मुख्यमंत्रियों को बाहर से लाया है। उन्होंने आगे कहा, दिल्ली के लोगों ने उनका समर्थन नहीं किया इसलिए अब बीजेपी बाहरी लोगों को ला रही है।

सीएम ने जनता से पूछा ये सवाल

अपने भाषण में दिल्ली के सीएम ने आगे कहा कि वह आपके बेटे केजरीवाल को हराने आ रहे हैं, वह हमारा अपमान करने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि, वह आएंगे आपसे कहेंगे कि दिल्ली के स्कूल की स्थिति खराब है, आपके मुहल्ला क्लीनिकों का बुरा हाल है। क्या आप चुप रहेंगे? केजरीवाल के इस सवाल का जवाब गोकलपुरी की जनता ने 'नहीं' में जवाब दिया।

यह भी पढ़ें: अनुराग ठाकुर के 'देश के गद्दारों को...' बयान पर ओवैसी ने किया पलटवार, कहा- अब ठाकुर कहेंगे कि...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+