तवज्जो पाने के लिये राजनीति की आइटम गर्ल बन गई है आम आदमी पार्टी: चेतन भगत

चेतन भगत ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनकी कैबिनेट के दो दिन के धरने की निंदा करते हुए कहा कि उनके इस तरह के कदम से वह शर्मिंदा हो गए। न्यूज चैनल एनडीटीवी से बाचतीच में चेतन भगत ने कहा, 'आप ने सचमुच मुझे शर्मिंदा किया है। उनकी हरकतों से मैं शर्मिंदगी महसूस कर रहा हूं। अगर नफे-नुकसान के हिसाब से इसका विश्लेषण करें , तो कुछ नहीं निकला।'
चेतन भगत ने कहा कि आम आदमी पार्टी के प्रदर्शन के बाद दो पुलिस अधिकारी छुट्टी पर भेज दिए गए, लेकिन पार्टी के कारण राजधानी ठहर गई। उन्होंने कहा कि 'आप' के धरने की वजह से पुलिस बल हतोत्साहित हुआ और कारोबारी भावनाएं कमजोर हुईं। चेतन भगत ने कहा, 'वे लोकसभा चुनावों में आने के लिए जल्दी में हैं। वे लगातार तवज्जो चाहते हैं और जैसा कि बॉलिवुड में किसी अदाकारा को तवज्जो नहीं दी जाती है तो वह आइटम गर्ल बन जाती है, वे भारतीय राजनीति के आइटम गर्ल हो गए हैं और आइटम गर्ल बहुत दूरी नहीं तय कर सकती।'












Click it and Unblock the Notifications