Arvind Kejriwal: अरविंद केजरीवाल 28 मार्च तक कस्टडी में, जानिए ED ने कोर्ट में क्या-क्या दी दलील

Arvind Kejriwal News: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को राउज एवेन्यू कोर्ट ने 28 मार्च तक रिमांड में भेज दिया है। सीएम अरविंद केजरीवाल अब आने वाले 6 दिन प्रवर्तन निदेशालय (ED) की हिरासत में रहेंगे। ईडी ने कोर्ट से सीएम केजरीवाल के लिए 10 दिनों की रिमांड मांगी थी।

अब केजरीवाल को 28 मार्च को दोपहर 2 बजे कोर्ट में पेश किया जाएगा। केजरीवाल ने कहा है कि इस्तीफा नहीं दूंगा। जेल से सरकार चलाऊंगा। अब केजरीवाली की होली हिरासत में बीतेगी। ईडी ने 21 मार्च की रात सीएम केजरीवाल को दिल्ली शराब घोटाले मामले में गिरफ्तार किया था।

Arvind Kejriwal remand Custody

केजरीवाल की ओर से कोर्ट में वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने पैरवी की। ईडी की ओर से एडिशनल सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू ने बहस की। अरविंद केजरीवाल को ईडी आज दोपहर 2 बजे राउज एवेन्यू कोर्ट में लेकर पहुंची थी।

ईडी ने कोर्ट को 28 पन्नों की रिपोर्ट सौंपी है, जिसमें केजरीवाल की गिरफ्तारी का आधार बताया गया है। गिरफ्तारी के बाद केजरीवाल ने कोर्ट में कहा कि, 'मेरा जीवन देश के लिए समर्पित है। चाहे मैं अंदर रहूं या बाहर, मेरा जीवन देश के लिए है।'

ED ने सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ राउज एवेन्यू कोर्ट में क्या-क्या कहा?

  • 1. ईडी ने कोर्ट से कहा कि दिल्ली शराब घोटाले मामले में केजरीवाल के खिलाफ उनके पास पुख्ता सबूत हैं। ईडी का ये भी कहना है कि शराब घोटाले का पैसा गोवा चुनाव में भी इस्तेमाल किया गया था। ईडी ने केजरीवाल के खिलाफ सबूत पेश किए हैं।
  • 2. ईडी ने कहा है कि शराब घोटाले मामले के सीएम केजरीवाल सरगना हैं। केजरीवार शराब नीति पर पॉलिसी बनाने में शामिल हैं। इस मामले में आप के एक अन्य नेता मनीष सिसोदिया को भी अब तक जमानत नहीं मिली है।
Arvind Kejriwal remand Custody
  • 3. ईडी ने कहा है कि विजय नायर केजरीवाल के लिए काम करता था। बता दें कि विजय नायर AAP कम्युनिकेशन विंग का हेड था और दिल्ली के शराब नीति केस में इनको भी गिरफ्तार किया गया है। विजय नायर इवेंट्स कंपनी 'ओनली मच लाउडर' के पूर्व सीईओ थे। विजय नायर को सीबीआई ने सितंबर 2022 में गिरफ्तार किया था।
  • 4. ईडी ने कहा है कि बीआरएस नेता के. कविता ने गिरफ्तारी के बाद कहा है कि विजय नायर सीएम केजरीवाल के लिए काम करता था। ईडी ने यह भी कहा है कि केजरीवाल ने दक्षिण लॉबी से रिश्वत मांगी थी। विजय नायर ने एक बिचौलिए की तरह इस पूरे मामले में काम किया था।
  • 5. ईडी ने कहा है कि केजरीवाल कई बार के.कविता से इस मामले में मिले हैं। ईडी ने कहा है कि, दो मौकों पर भारी कैश का लेन-देन भी हुआ है। ईडी ने कहा 45 करोड़ रुपये हवाला से गोवा भेजा गया था।
Arvind Kejriwal remand Custody

अरविंद केजरीवाल की तरफ से राउज एवेन्यू कोर्ट में अभिषेक मनु सिंघवी ने क्या-क्या कहा?

  • 1. अरविंद केजरीवाल की ओर से पेश वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि, अरविंद केजरीवाल पर लगाया गया पीएमएलए एक्ट यानी Prevention of Money Laundering Act के आरोप साबित करने होंगे।
  • 2. अभिषेक मनु सिंघवी ने ईडी की रिमांड याचिका का विरोध किया था और कहा था कि ईडी पहले ये बताए कि पूछताछ के लिए गिरफ्तारी की जरूरत क्यों है? गिरफ्तारी की शक्ति और गिरफ्तारी की जरूरत दो अलग-अलग चीजें हैं।
  • 3. अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि मनी ट्रेल के लिए गिरफ्तारी कैसे की जा सकती है।


ED ने बताया क्यों चाहिए अरविंद केजरीवाल का रिमांड?

  • 1. दिल्ली शराब घोटाले में अपराध की आय का पता लगाने के लिए और केजरीवाल की भूमिका और उपरोक्त बयानों के संबंध में पूछताछ करना हमारे लिए जरूरी है।
  • 2. केजरीवाल के घर से जो कुछ भी मिला है, जैसे इलेक्ट्रोनिक डिवाइस और डाटा...इन सबको लेकर पूछताछ करनी है।
  • 3. केजरीवाल से जो भी हमें पूछताछ करनी है, वो सिर्फ हिरासत में ही संभव है।
  • 4. शराब नीति घोटाले को कैसे अंजाम दिया गया है, इसके बारे में भी पूछताछ करनी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+