भगवंत मान के ऐलान पर बोले केजरीवाल- 'भ्रष्टाचारियों पर तुरंत होगी कार्रवाई, मैं दिलाता हूं भरोसा'

नई दिल्ली, 17 मार्च: पंजाब की जनता ने इस बार आम आदमी पार्टी पर विश्वास जताया, जिसके बाद बुधवार को भगवंत मान ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। साथ ही उन्होंने जनता से पंजाब को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने का वादा किया है। इसके लिए गुरुवार को उन्होंने एक बड़ा ऐलान करते हुए हेल्पलाइन नंबर जारी किया। ये नंबर उनका खुद का व्हाट्सएप नंबर है। उनके इस कदम की पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने भी तारीफ की है। साथ ही उम्मीद जताई कि इससे भ्रष्टाचार को कम करने में आसानी होगी।

Bhagwant Mann

केजरीवाल के मुताबिक जब भी कोई सरकारी अधिकारी या कर्मचारी आपसे रिश्वत मांगे तो उसको आप मना ना करिए, बल्कि उसे हां बोल दीजिए। इसके बाद उसके वीडियो या फिर ऑडियो को रिकॉर्ड करके सरकार की ओर से जारी नंबर पर भेज दीजिए। हम सभी को भरोसा दिलाते हैं कि तुरंत रिश्वत मांग रहे अधिकारी या कर्मचारी पर कार्रवाई की जाएगी।

पंजाब सीएम ने कही ये बात
भगवंत मान ने गुरुवार सुबह एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा कि पंजाब की जनता के हित में आज एक बहुत बड़ा फैसला लिया जाएगा। पंजाब के इतिहास में आज तक किसी ने ऐसा फैसला नहीं लिया होगा। कुछ ही देर में ऐलान करूंगा। इसके बाद दोपहर में एक दूसरे ट्वीट में सीएम ने लिखा कि भगत सिंह जी के शहीदी दिवस पर, हम एंटी-करप्शन हेल्पलाइन नम्बर जारी करेंगे। वो मेरा पर्सनल वॉट्सऐप नंबर होगा। अगर आपसे कोई भी रिश्वत मांगे, उसकी वीडियो/ऑडियो रिकॉर्डिंग करके मुझे भेज देना। भ्रष्टाचारियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। पंजाब में अब भ्रष्टाचार नहीं चलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+