धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में केजीरवाल को चुनाव आयोग का नोटिस

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर इस बार 'आप' पार्टी से एक नये राजनैतिक समीकरण पैदा करने की उम्मीद जतायी जा रही है लेकिन चुनाव के चंद दिनों पूर्व अन्ना हजारे और अरविंद केजरीवाल के बीच में पैसों को लेकर उपजे विवाद ने चुनावी सरगर्मी को एक नया मोड़ दे दिया है। जिसकी वजह से केजरीवाल को चुनावों में मुश्किल का सामना कर पड़ सकता है।

बुधवार को अरविंद केजरीवाल के लिए एक और बड़ी मुसीबत पैदा हो गयी, चुनाव आयोग ने केजरीवाल को एक नोटिस भेजा है जिसमें उन पर आरोप लगा है कि उन्होंने चुनावी प्रचार के दौरान लोगों की धार्मिक भावनाओं को भड़काने की कोशिश की थी। एक एनजीओ की शिकायत पर चुनाव आयोग ने केजरीवाल से सफाई मांगी है। केजरीवाल को 25 नवंबर तक सुबह 11 बजे तक इस बारे में जवाब देना है।

एनजीओ ने अपनी शिकायत में कहा है कि केजरीवाल ने अल्पसंख्यक समुदाय को एक चिट्ठी लिखी थी, जिसमें बटला हाउस एनकाउंटर को फर्जी बताया था।

वैसे केजरीवाल के ऊपर के ऊपर उनके गुरू रहे अन्ना हजारे ने भी शक जाहिर किया है कि केजरीवाल ने अपने चुनावी प्रचार में उनके नाम का इस्तेमाल किया है।अन्ना को लगता है कि केजरीवाल ने सिम कार्ड में उनका नाम प्रयोग किया है।

हालांकि अन्ना ने कहा कि अरविंद केजरीवाल एक चरित्रवान व्यक्ति हैं औऱ उन्हें अरविंद की निष्ठा पर कहीं से भी संदेह नहीं है। लेकिन मेरे नाम का कार्ड छपवाकर उन्होंने एक गलत काम किया है। मैं किसी भी पार्टी को सपोर्ट नहीं कर रहा बस मैं इतना कहना चाहता हूं कि आप लोग सही व्यक्ति को वोट करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+