दिल्ली: अरविंद केजरीवाल ने आप के पहले चरण के प्रचार में इन तीन सीटों पर बिताया सबसे अधिक समय

नई दिल्ली: दिल्ली में लोकसभा चुनाव में एक बार फिर त्रिकोणीय संघर्ष देखने को मिल सकता है। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच तीन महीनों से गठबंधन के लिए बातचीत चल रही थी, लेकिन दोनों के बीच सीटों के बंटवारे के लेकर कोई अंतिम फैसला नहीं हो पाया। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अभी तक अपनी ज्यादा ऊर्जा दिल्ली की नई दिल्ली, चांदनी चौक और पूर्वी दिल्ली पर चुनाव प्रचार करने में लगाई है। आप के दिल्ली में पहले फेज के चुनाव अभियान के दौरान जनसभाओं का विश्लेषण करने पर ये पता चलता है।

दिल्ली की इन तीन सीटों पर की 17 जनसभाएं

दिल्ली की इन तीन सीटों पर की 17 जनसभाएं

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने 22 मार्च से लेकर 8 अप्रैल तक 29 राजनीतिक रैलियां की। पार्टी ने पहले फेज के अभियान में खुद के लिए 35 पार्टियों का लक्ष्य रखा था। केजरीवाल की 29 रैलियों में 7 पूर्वी दिल्ली जबकि नई दिल्ली और चांदनी चौक सीट पर उन्होंने 5-5 रैलियां की। गौरतलब है कि पूर्वी दिल्ली से आप की उम्मीदवार अतिशि, नई दिल्ली से ब्रजेश गोयल और नई दिल्ली से पंकज गुप्ता है। इन रैलियों में दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा, नौकरी, आवास और उच्च शिक्षा पर जोर दिया गया।

वेस्ट दिल्ली में सिर्फ दो रैलियां

वेस्ट दिल्ली में सिर्फ दो रैलियां

अरविंद केजरीवाल ने सबसे कम दो रैलियां पश्चिमी दिल्ली में की। यहां से पार्टी के उम्मीदवार बलबीर जाखड़ हैं। ये दिल्ली की आखिरी लोकसभा सीट थी, जहां पार्टी ने अपना उम्मीदवार बाद में घोषित किया था। मार्च में आप ने घोषणा की थी कि पहले चरण में उसका उद्देश्य दिल्ली की सातों सीटों पर सीएम केजरीवाल की कम से कम 35 रैलियां आयोजित करना है। आप के दिल्ली संयोजक गोपाल राय ने भी कहा था कि 30 अप्रैल तक पार्टी का लक्ष्य दिल्ली की प्रत्येक विधानसभा में केजरीवाल की 70 रैलियां आयोजित करने का है। पहले चरण के खत्म होने के बाद पार्टी डोर टू डोर कैंपेन करेगी, जिसका हिस्सा सीएम नहीं होंगे। राय ने बताया कि पार्टी ने सीएम का दौरा इस तरह तैयार किया, जिससे ये सुनिश्चित हो सके कि वो उन इलाकों का दौरा करें, जहां हाल में नहीं जा सके हैं।

ये भी पढ़ें- पूर्वी दिल्ली लोकसभा चुनाव की विस्तृत जानकारी

तीसरे चरण के प्रचार की रणनीति होगी तय

तीसरे चरण के प्रचार की रणनीति होगी तय

अरविंद केजरीवाल आज विधायको, दिल्ली के सातों उम्मीदवारों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ मुलाकात करेंगे, जिसमें चुनाव अभियान के तीसरे चरण को अंतिम रूप दिया जाएगा। राय ने कहा कि हम व्यापारियों, प्रवासी मजदूरों,छात्रों इत्यादि को टार्गेट करके एरिया और क्षेत्र के अनुसार विशेष पुस्तिका लाएंगे। पहले चरण में हमनें विभिन्न इलाके में रैलियां की। दूसरे चरण में हम डोर टू डोर कैंपन किया, जिसमे हम 35 लाख वोटरों तक पहुंचे। तीसरे चरण की अभियान की रणनीति गुरुवार को तय होगी। गौरतलब है कि साल 2014 में बीजेपी ने दिल्ली की सातों सीटें जीतक क्लीन स्वीप किया था। दिल्ली में इस बार 12 मई को सभी सीटों पर मतदान होगा, जबकि वोटों की गिनती 23 मई को होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+