Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

अरविंद केजरीवाल होंगे दिल्ली के 7वें सीएम

नई दिल्ली| आम आदमी पार्टी (आप) के नेता अरविंद केजरीवाल गुरुवार को शपथ लेते ही दिल्ली के सातवें मुख्यमंत्री बन जाएंगे। दिल्ली को पहला मुख्यमंत्री 1952 में कांग्रेस के चौधरी ब्रह्म प्रकाश के रूप में मिला। वह 1955 तक इस पद पर रहे। उनके बाद कांग्रेस पार्टी के ही जी.एन. सिंह ने पदभार संभाला और वह 1956 तक इस पद पर रहे।

वर्ष 1956 में दिल्ली को केंद्र शासित प्रदेश बना दिया गया।

दिल्ली में 1991 में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र कानून संसद में पारित किया गया और 1993 में फिर से चुनाव कराया गया और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मदनलाल खुराना सत्ता में आए। वह 1996 तक इस पद पर रहे।

खुराना के बाद भाजपा के साहिब सिंह वर्मा 1996 से 1998 तक मुख्यमंत्री रहे। इसके बाद चुनाव से पहले सुषमा स्वराज को नवंबर 1998 में मुख्यमंत्री बनाया गया, हालांकि वह महीनाभर ही इस पद पर रहीं। इसके बाद कांग्रेस सत्ता में आई और शीला दीक्षित मुख्यमंत्री बनीं। वह दिसंबर 2013 तक लगातार 15 साल तक सत्ता पर काबिज रहीं।

गौरतलब है कि जनसभा और जनता से मिले एसएमएस के बाद आम आदमी पार्टी ने ये ऐलान किया है कि वो दिल्‍ली में सरकार बनाने जा रहे हैं। कौशांबी स्थित आम आदमी पार्टी के दफ्तर पर मीडिया से बातचीत करते हुए पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया ने बताया कि अरविंद केजरीवाल ही दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री होंगे और 26 दिसंबर को जंतर-मंतर पर शपथ ग्रहण समारोह होगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+