PNB Scam: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर बोला हमला

नई दिल्ली। पंजाब नेशनल बैंक में हुए 11,500 करोड़ रुपए के घोटाले पर राजनीति प्रतिक्रियाओं में एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाए जा रहे हैं। आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आरोपी नीरव मोदी के भागने की खबर पर ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है कि 'क्या यह विश्वास करना संभव है कि नीरव मोदी या विजय माल्या ने भाजपा की मदद के बिना देश के बाहर गए।' वहीं भारतीय जनता पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस का भगुतान हम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह घोटाला यूपीए शासन काल का है। बता दें कि घोटाला सामने आने के बाद जांच एजेंसियां हरकरत में आ गई हैं।

PNB Scam: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर बोला हमला

गौरतलब है कि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नीरव मोदी के देश छोड़कर भागने की खबर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक नीरव मोदी स्विट्जरलैंड में है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम में नीरव मोदी के मुंबई के काला घोड़ा स्थित शो रूम और दफ्तर समेत 9 अन्य ठिकानों पर छापेमारी की है। ED की टीम ने सूरत, दिल्ली के ठिकानों पऱ छापेमारी की है। ED की टीम ने मुंबई के 7 जगहों पर और दिल्ली के चाणक्यपुरी और डिफेंस कॉलोनी में छापेमारी की है। गौरतलब है कि घोटाला सामने आने के बादघोटाला सामने आने के बाद ईडी ने अरबपति हीरा कारोबारी नीरव मोदी और अन्य लोगों के खिलाफ 280 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के मामले में मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। ईडी ने सीबीआई की एफआईआर के आधार पर यह केस दर्ज किया है। इससे पहले बुधवार को पंजाब नेशनल बैंक ने अपने 10 अधिकारियों को नीरव मोदी से संबंध रखने के आरोप में निलंबित कर दिया था।

आपको बता दें कि पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में 1.77 बिलियन डॉलर (करीब 11,500 करोड़) के फ्रॉड का मामला सामने आया है। ये घोटाला बैंक की मुंबई स्थित एक ब्रान्च में हुआ है। भारत के दूसरे सबसे बड़े सरकारी बैंक पीएनबी की ओर से जारी एक स्टेटमेंट में इसकी जानकारी दी गई है। बैंक ने बताया है कि मुंबई की एक ब्रांच में 1.77 अरब डॉलर की धोखाधड़ी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+