'कांग्रेस के राष्ट्रीय दामाद वाड्रा को मोदी जी ने गोद ले लिया है'
नई दिल्ली। एक बार फिर से दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने देश के पीएम नरेन्द्र मोदी पर खुले मंच से जवाबी हमला बोला है। केजरीवाल ने अगस्ता वेस्टलैंड मामले में सोनिया गांधी और कांग्रेस पर उचित कार्रवाई ना करने पर निशाना साधा है।
शनिवार को दिल्ली के सीएम ने कहा कि पीएम मोदी की हिम्मत नहीं कि वो सोनिया गांधी को जेल में डलवा दें क्योंकि अगर वो ऐसा करेंगे तो उनके राज भी खुल जायेंगे। यही नहीं आम आदमी पार्टी के नेता प्रमुख ने कहा कि सोनिया जी को तो छोड़ो मोदी जी में तो इतनी भी हिमम्मत नहीं है कि वो रॉबर्ट वाड्रा के ऊपर सीबीआई रेड करवा दें।
मुझे तो लगता है कि आम चुनाव से बाद कांग्रेस के दामादा राबर्ट वाड्रा को मोदी जी ने गोद ले लिया है तभी वो अब वाड्रा के खिलाफ चुप रहते हैं। PM की हिम्मत नहीं हो रही कि अगस्ता केस पर सोनिया से एक सवाल पूछ लें।
AAP protest against #AgustaWestland near Race Course Metro Station, Delhi. pic.twitter.com/6LhvKnfNmu
— ANI (@ANI_news) 7 May 2016













Click it and Unblock the Notifications