अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार से की लोगों को मुफ्त में कोरोना की वैक्सीन लगाने की अपील

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार से देशवासियों को कोरोना की वैक्सीन मुफ्त में लगाने की अपील की है। अरविंद केजरीवाल ने एक ट्वीट कर कहा, "करोना सदी की सबसे बड़ी महामारी है। अपने लोगों को इस से सुरक्षित

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार से देशवासियों को कोरोना की वैक्सीन मुफ्त में लगाने की अपील की है। अरविंद केजरीवाल ने एक ट्वीट कर कहा, "करोना सदी की सबसे बड़ी महामारी है। अपने लोगों को इस से सुरक्षित करना बेहद जरूरी है। मेरा केंद्र सरकार से निवेदन है कि करोना की वैक्सीन सभी देशवासियों को मुफ्त लगवायी जाए। इस पर होने वाला खर्च ढेरों भारतीयों की जान बचाने में सहायक होगा।"

arvind kejriwal

आपको बता दें कि इससे पहले दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने भी केन्द्र सरकार से दिल्ली और देश के तमाम लोगों को कोरोना की वैक्सीन मुफ्त में दिए जाने को कहा था। हालांकि केन्द्र सरकार लोगों को कोरोना की वैक्सीन मुफ्त में देगी या नहीं इस बात को लेकर अभी स्थिति साफ नहीं है। केन्द्र सरकार का यह कहना जरूर है कि पहले चरण में कोरोना की वैक्सीन हेल्थ वर्कर और फ्रंटलाइन वर्कर्स को लगाई जाएगी।

यह भी पढ़ें: 'हम ये सब और बर्दाश्त नहीं कर सकते', ब्रिटेन से आए यात्रियों ने दिल्ली एयरपोर्ट पर क्यों किया हंगामा

आपको बता दें कि दिल्ली सरकार के अलावा कई राज्य सरकारें अपने यहां लोगों को फ्री में कोरोना की वैक्सीन लगाने की बात कर चुकी हैं। अगर बात केवल दिल्ली की की जाए तो अकेले दिल्ली की आबादी 2 करोड़ के करीब है और स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन पहले ही यह ऐलान कर चुके हैं कि दिल्ली के सभी लोगों को कोरोना की वैक्सीन एकदम मुफ्त उपलब्ध करवाई जाएगी।

सत्येंद्र जैन ने पिछले हफ्ते ट्वीट कर कहा था, "टीकाकरण के पहले चरण में प्राथमिकता सूची वाले 51 लाख लोगों के लिए कोविड-19 की वैक्सीन प्राप्त करने, स्टोर करने और वैक्सीन देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। दिल्ली के हर व्यक्ति को वैक्सीन फ्री में दी जाएगी।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+