बड़ी खबर! मेलानिया ट्रंप के साथ स्कूलों का दौरा नहीं करेंगे केजरीवाल-सिसोदिया, नहीं किया गया आमंत्रित- सूत्र

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत दौरे से पहले एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मेलानिया ट्रंप के साथ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया स्कूल दौरे पर नहीं होंगे। दरअसल, डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी मेलानिया ट्रंप अपने दो दिवसीय भारत दौरे पर दिल्ली के स्कूलों का दौरा करने वाली हैं। इस दौरान उनके साथ सीएम केजरीवाल और मनीष सिसोदिया भी साथ रहने वाले थे लेकिन दिल्ली सरकार के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों शीर्ष नेताओं को आमंत्रित नहीं किया गया है।

Arvind Kejriwal and Manish Sisodia will not visit schools with Melania Trump

मालूम हो कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने पूरे परविवार के साथ 24 फरवरी को भारत आ रहे हैं। इसी क्रम में उनकी पत्नी 25 फरवरी को दिल्ली के स्कूलों का दौरा करने वाली हैं। लेकिन अब ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि इस दौरान सीएम केजरीवाल और मनीष सिसोदिया उनके साथ नहीं रहेंगे। सूत्रों के मुताबिक दिल्ली के सरकार के आधीन आने वाले स्कूल में दोंनो नेताओं को कार्यक्रम में शामिल होना था लेकिन अब उनका नाम लिस्ट से हटा दिया गया है। वहीं आम आदमी पार्टी सरकार के सूत्रों का कहना है कि केंद्र सरकार ने कार्यक्रम से सीएम केजरीवाल और मनीष सिसोदिया का नाम हटवाया है।

हैप्‍पीनेस क्‍लासेस अटेंड करेंगी मेलानिया ट्रंप
बता दें कि अपने दौरे पर मेलानिया ट्रंप स्‍कूलों में चलने वाली हैप्‍पीनेस क्‍लासेस को अटेंड करेंगी। वह करीब एक घंटे तक रुकेंगी। इन क्‍लासेज में छात्रों को बताया जाता है कि वे कैसे एक-दूसरे के साथ शांति और सौहार्द के साथ रह सकते हैं। इस पाठ्यक्रम को दो वर्ष पहले डिप्‍टी सीएम सिसोदिया की तरफ से लाया गया था। इसका मकसद छात्रों का तनाव कम करना था। 40 मिनट की इन क्‍लासेज में योगा और ध्‍यान के अलावा आराम करने और कुछ आउटडोर एक्टिविटीज को भी शामिल किया जाता है।

यह भी पढ़ें: Namaste Trump: ट्रंप के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नहीं जाएंगे ताजमहल देखने आगरा, जानें वजह

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+