केजरीवाल का रेडियो संदेश, गाय कटे तो हिंदू भड़के, सुअर कटे तो मुसलमान
लखनऊ। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दादरी कांड पर रेडियो पर एक विज्ञापन जारी किया है। केजरीवाल ने इस विज्ञापन के जरिए दादरी कांड का जिक्र करते हुए अन्य दलों पर हमला बोला है।
दादरी गांव में नहीं घुसने दिया केजरीवाल को बोले मैं इतना बुरा हूं
अपने इस विज्ञापन में केजरीवाल ने कहा कि गाय कटवा दो तो हिंदू भड़क जाते हैं और सुअर कटवा दो तो मुसलमान भड़क जाते हैं। उन्होंने कहा कि राजनैतिक दलों का तरीका अब काफी पुराना हो चुका है।
रेडियो पर विज्ञापन में उन्होंने कहा कि अगर हम सब हिंदू मुसलमान इन जहरीले नेताओं की बातें मानना बंद कर दें तो इन नेताओं की गंदी राजनीति खत्म हो जाएगी।
केजरीवाल ने कहा कि अगर लोग नेताओं की बातें मानते रहे तो इस देश में न तो हिंदू, न मुसलमान बचेंगे और ना ही यह देश बचेगा। उन्होंने कहा कि देश को केवल एक ही आदमी बचा सकता है और आम आदमी की चाभी आपके हाथ में है।













Click it and Unblock the Notifications