रोहित वेमुला सुसाइड केस में जाति को लेकर विवाद खड़ा करना चाहती हें स्मृति ईरानी: केजरीवाल

हैदराबाद। हैदराबाद विश्वविद्यालय में दलित रिसर्च स्कॉलर रोहित वेमुला की खुदकुशी की मामला पूरी तरह से राजनीतिक रंग ले चुका है। ए‍क तरफ जहां विश्वविद्यालय के छात्र आंदोलन कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ राजनेता बयानबयाजी पर लगे हुए है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी सहित तमाम नेताओं के हैदराबाद विश्वविद्यालय पहुंचने के बाद आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कैंपस पहुंचे। जेटली को बचाने उतरीं स्‍मृति ईरानी ने कर दी बड़ी गलती

HRD Minister Smriti Irani
केजरीवाल ने आंदोलन कर रहे छात्रों से मुलाकात की और फिर उन्हें संबोधित किया। इसके बाद केजरीवाल रोहित के माता-पिता से भी मुलाकात करेंगे। अपने संबोधन में केजरीवाल ने एचआरडी मिनिस्टर स्मृति ईरानी पर जमकर हमला बोला। केजरीवाल ने कहा कि इस पूरे मामले में स्मृति ईरानी एक के बाद एक झूठ बोल रही है। केजरीवाल ने आरोप लगाया कि मानव संसाधन विकास मंत्री रोहित की जाति को लेकर विवाद खड़ा करने की कोशिश कर रही हैं।

केजरीवाल ने केंद्रीय मंत्री बंडारू दत्तात्रेय पर आरोप लगाते हुए कहा है कि यह शर्मनाक है कि एक जिम्मेदार मंत्री ने तथ्य जाने बगैर अम्बेडकर छात्र संगठन को जातिवाद करार दे दिया। दत्तात्रेय ने राष्ट्र-विरोधी, जातिवादी और कट्टरपंथ यह तीन शब्दों का प्रयोग किया जो कि शर्मनाक है। केजरीवाल ने कहा कि अम्बेडकर की बात करने वाला कभी भी जातिवादी या राष्ट्र-विरोधी हो ही नहीं सकता। रोहित की बात करते हुए दिल्ली सीएम ने कहा जब रोहित जैसे बुद्धिमान छात्र को खुदकुशी करनी पड़ जाए तो यह देश और समाज के लिए शर्म की बात है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+