अरुणाचल के 19 साल के युवक से चीनी सेना ने की बर्बरता, पिता का आरोप- बुरी तरह पीटा, करंट भी लगाया

ईटानगर, 01 फरवरी: हाल ही में अरुणाचल प्रदेश से लापता हुए युवक मिराम तारोन को चीनी सेना पीएलए के कब्जे से आजाद कराकर भारत लाया गया था। जानकारी खुद केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने दी थी। वहीं अब युवक के पिता ने कहा कि उसको बुरी तरह से पिटाई की गई। यहीं नहीं 19 साल के युवक को बिजली के झटके भी दिए गए। 17 जनवरी को वास्तविक नियंत्रण रेखा यानी एलएसी के पास लुंगता जोर इलाके से चीनी सेना ने कथित तौर पर युवक का अपहरण किया था, जिसकी वतन वापसी 27 जनवरी को हुई थी।

Arunachal Pradesh

27 जनवरी को भारत लौटा था युवक

बता दें कि 27 जनवरी को युवक मिराम तारोन को चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने अरुणाचल प्रदेश के वाचा दमाई में भारतीय सेना को सौंपा था। इससे पहले युवके लापता होने पर भारतीय सेना और चीनी सेना के बीच हॉट लाइन पर संपर्क हुआ था। यहां तक की सेना ने चीन के अधिकारियों को उसकी पहचान के लिए पर्सनल डिटेल और फोटो भी मुहैया कराई थी।

मिराम तारोन को माता-पिता से मिलाया

युवक अपने परिवार से फिर से मिल गया है। सोमवार शाम को अपर सियांग जिले में तूतिंग में एक कार्यक्रम में मिराम तारोन को उसके माता-पिता से मिलाया। घर वापसी पर स्थानीय प्रशासन और पंचायत नेताओं ने उसका जोरदार स्वागत किया। वहीं अब मिराम के पिता ओपांग तारोन ने कहा कि इस घटना के बाद से उनका बेटा डरा हुआ है। यहां तक की वो मानसिक रूप से भी परेशान हो गया।

पिता ने चीनी सेना पर लगाए गंभीर आरोप

इसी के साथ उसके पिता ने आरोप लगाया है कि चीनी हिरासत में उसे लात मारी और बिजली का झटका दिया गया। पिता ने आरोप लगाया कि एक सप्ताह से अधिक समय तक चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) की हिरासत में रहने के दौरान उसे बंधक बनाकर रखा और आंखों पर पट्टी बांधी गई। पिता ने कहा कि वे मेरे बेटे को तभी खोलते थे, जब उसे भोजन करना होता था या शौच के लिए जाना होता था, लेकिन उन्होंने उसे पर्याप्त भोजन दिया। बता दें कि अरुणाचल के भाजपा के सांसद तापिर गाओ ने 19 जनवरी ट्वीट कर युवक के अपहरण की सूचना साझा की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+