अरुणाचल लापता युवक: चीनी PLA ने मिराम तारोन को भारतीय सेना को सौंपा, किरेन रिजिजू ने किया Tweet
ईटानगर, 27 जनवरी: अरुणाचल प्रदेश से लापता हुए युवक मिराम तारोन को चीनी सेना पीएलए ने भारत को सौंप दिया है, जिसकी जानकारी केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने ट्वीट करके दी। रिजिजू ने अपने ट्वीट में बताया कि चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने मिराम तारोन को आज अरुणाचल प्रदेश के वाचा दमाई में भारतीय सेना को सौंप दिया है।

केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट करते हुए लिखा कि चीनी पीएलए ने आज अरुणाचल प्रदेश के वाचा-दमई इंटरेक्शन पॉइंट पर अरुणाचल प्रदेश के युवक मिराम तारोन को भारतीय सेना को सौंप दिया। मैं पीएलए के साथ मामले को सावधानीपूर्वक आगे बढ़ाने और हमारे युवा लड़के को सुरक्षित घर वापस लाने के लिए हमारी गर्वित भारतीय सेना को धन्यवाद देता हूं।
इससे पहले केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया था कि चीनी सेना अरुणाचल प्रदेश के युवा को भारतीय सेना को सुपुर्द कर रही है। मेडिकल जांच सहित उचित प्रक्रियाओं का पालन किया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री ने ये भी कहा था कि चीनी पीएलए ने पुष्टि की है कि अरुणाचल प्रदेश के युवक को भारतीय सेना को वापस सौंपा जाएगा, जिसकी कार्रवाई के लिए सही स्थान और समय तय किया जाएगा।
युवक करीब 10 दिनों बाद अपने देश गुरुवार को वापस लौट आया है। इससे पहले 26 जनवरी को केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने युवक के लापता होने पर ट्वीट कर बताया था कि भारतीय सेना और चीनी सेना के बीच हॉट लाइन पर संपर्क हुआ है। जिसमें पीएलए ने भारतीय नागरिक को जल्द सौंपने के बारे में संकेत दिए हैं।
Recommended Video
जानकारी के मुताबिक 17 जनवरी को 19 साल का युवक मिराम तारोन लापता हो गया था, जिसके बाद उसके अपहरण होने की खबर आईं थी। ऐसे में भारतीय सेना ने पीएलए से संपर्क साधा। भारतीय सेना ने बताया था कि युवक शियुंग ला के बिशिंग इलाके से लापता हो गया है। इसी के साथ सेना ने चीन के अधिकारियों को उसकी पहचान के लिए पर्सनल डिटेल और फोटो भी मुहैया कराई थी। मिराम तारोन अरुणाचल के अपर सियांग जिले के जिडो गांव का रहने वाला है।
बता दें कि चीनी सेना पर युवक का अपहरण करने का आरोप लगाया गया है, दावा किया जा रहा है कि भारतीय सीमा के अंदर घुसकर चीनी सेना ने युवक को उठाकर ले गए थे। यह भी जानकारी सामने आई थी युवक के साथ उसका दोस्त भी साथ था, जो पीएलए के चंगुल में आने से बच गया था।












Click it and Unblock the Notifications