पिछले साल की तुलना में सस्‍ती है प्‍याज: अरुण जेटली

arun jaitley
नई दिल्‍ली। वित्‍त मंत्री अरुण जेटली ने कहा है कि बढ़ रही महंगाई से आम जनों को घबराने की कोई जरूरत नहीं है। जेटली ने कहा है कि पिछले वर्ष की तुलना में प्‍याज और अन्‍य खाने की सामग्रियां सस्‍ती हैं। अगर महंगाई बढ़ रही है तो इसमें जमाखोरों का हाथ है और उनके खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिए जा चुके हैं।

जमाखोरों के खिलाफ अरुण जेटली:
जेटली ने कहा कि हर साल जमाखोरी के कारण जुलाई से दिसंबर के दौरान कुछ खाद्य उत्पादों की कीमत बढ़ती है। उन्होंने कहा ‘इस साल सामान्य से कम बारिश होने की खबर है। जमाखोर इसका फायदा उठा रहे हैं।' उन्होंने कहा पिछले साल कुछ चीजों की कीमत 70-100 रुपए प्रति किलो हो गई थीं। इस साल उनकी कीमतें अब भी उससे कम है। घबराने जैसी कोई बात नहीं है।' मंत्री ने राज्य सरकारों से कहा कि वे समस्या का आकलन करें क्योंकि मंहगाई बढ़ने के बाद की गई कार्रवाई से बाजार में अफरा-तफरी आती है। जेटली ने कहा कि इराक में तनाव बढ़ने से कच्चे तेल की कीमत बढ़ी है हालांकि कीमत घटने के संकेत मिल रहे हैं।

अलग वजहों से बढ़ रही है प्‍याज-आलू की कीमतें:
वह खाद्य मुद्रास्फीति पर नियंत्रण के संबंध में विचार-विमर्श के लिए आज राधानी में आयोजित राज्यों के खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्रियों के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस बैठक में खाद्य मंत्री राम विलास पासवान और कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह शामिल थे। जेटली ने यह भी कहा कि प्याज, आलू, चावल, दाल और दूध की कीमत अलग-अलग वजहों से बढ़ रही है। सब्जी, फल और अनाज जैसी आवश्यक चीजों की कीमत बढ़ने के कारण मई में मुद्रास्फीति बढ़कर पांच महीने के उच्चतम स्तर 6.01 प्रतिशत पर आ गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+