Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

अरुण जेटली की पहली पुण्यतिथि पर पीएम मोदी बोले- मुझे अपने दोस्त की बहुत याद आती है

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली की आज पहली पुण्यतिथि है। एक साल पहले आज के ही दिन उन्होंने दुनिया से विदा ली थी। अरुण जेटली की पहली पुण्यतिथि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें याद करते हुए ट्वीट किया है। प्रधानमंत्री ने कहा है कि उन्हें अपने दोस्त की बहुत याद आती है। उनके अलावा गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी ट्वीट कर अरुण जेटली को याद किया है।

Recommended Video

    Arun Jaitely Death Anniversary :PM Modi,Amit Shah ने अरुण जेटली को ऐसे किया याद | वनइंडिया हिंदी
    arun jaitley, narendra modi, pm modi, prime minister narendra modi, amit shah, jp nadda, bjp, death anniversary, death anniversary of arun jaitley, first death anniversary of arun jaitley, pm modi on arun jaitley, अरुण जेटली, पीएम मोदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा है, 'इस दिन, पिछले साल, हमने अरुण जेटली जी को खो दिया था। मुझे अपने दोस्त की बहुत याद आती है। अरुण जी ने लगन से भारत की सेवा की। उनकी बुद्धि, कानूनी कौशल और व्यक्तित्व महान था।' इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने जेटली की याद में दिए गए भाषण का एक वीडियो भी शेयर किया है। वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'अरुण जेटली जी एक उत्कृष्ट राजनीतिज्ञ, विपुल वक्ता और एक महान इंसान थे, जिनकी भारतीय राजनीति में कोई समानता नहीं थी। वह बहुआयामी और मित्रों के मित्र थे, जो हमेशा अपनी परिवर्तनकारी दृष्टि और देश भक्ति के लिए याद किए जाएंगे।'

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ट्वीट करते हुए कहा, 'प्रखर नेता, विचारक, पद्म भूषण से सम्मानित पूर्व वित्त मंत्री स्व. श्री अरुण जेटली जी की प्रथम पुण्यतिथि पर उन्हें शत् शत् नमन। राष्ट्र निर्माण में उनकी जनकल्याणकारी नीतियों एवं योजनाओं का अप्रतिम योगदान सदैव याद किया जाएगा।' वहीं भाजपा के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से भी ट्वीट करते हुए अरुण जेटली को याद किया गया है। इसमें लिखा है, 'प्रतिष्ठित विद्वान, संचालक, वकील, प्रशासक और पूर्व केंद्रीय मंत्री, पद्म विभूषण अरुण जेटली को उनकी पहली पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि। विभिन्न क्षेत्रों में शानदार ज्ञान और अनुकरणीय योगदान की उनकी विरासत भविष्य की पीढ़ियों को प्रेरित करेगी।'

    कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक आज, पार्टी के नए अध्यक्ष की चर्चा तेज

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+