कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक आज, पार्टी के नए अध्यक्ष की चर्चा तेज

नई दिल्ली। कांग्रेस के नए अध्यक्ष के चयन की कवायद तेज हो गई है। जिस तरह से पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपने पद से हटने के संकेत दिए हैं, उसके बाद हर किसी की नजर इस बात पर टिकी है कि पार्टी का अगला अध्यक्ष कौन होगा। हालांकि इसको लेकर पार्टी के भीतर ही खींचतान चल रही है। एक तबका ऐसा है जो चाहता है कि पार्टी का नया अध्यक्ष गांधी परिवार से ही हो जबकि दूसरा तबका इससे इतर अपनी राय रख रहा है। पार्टी के कई नेता चाहते हैं कि पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ही एक बार फिर से पार्टी की कमान संभाले। आज होने वाली कांग्रेस पार्टी की कार्यसमिति की बैठक पर हर किसी की नजर रहेगी।

Recommended Video

    Congress Working Committee की आज अहम बैठक,नेतृत्व पर होगी चर्चा | वनइंडिया हिंदी
    sonia

    राहुल गांधी के समर्थन में पार्टी के पार्टी के भीतर कई नेताओं ने पत्र लिखा है। राहुल के समर्थन में पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित कई युवा नेता हैं। इन लोगों का कहना है कि पार्टी का अध्यक्ष गांधी-नेहरू परिवार से ही होना चाहिए क्योंकि वह पार्टी को एकजुट रखने में सक्षम हैं। वहीं गांधी परिवार के अलावा अन्य विकल्पों को लेकर भी पार्टी के भीतर चर्चा चल रही है। इस रेस में कई नेता आगे हैं।

    गांधी परिवार के इतर कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद की रेस में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, एके एंटनी, मुकुल वासनिक बने हुए हैं। माना जा रहा है कि अगर सोनिया गांधी अपने पद से इस्तीफा देती हैं तो इन नामों से किसी एक पर भरोसा जताया जा सकता है। बता दें कि इससे पहले यह खबर आई थी कि सोनिया गांधी ने कांग्रेस पार्टी के अंतरिम अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया है, हालांकि बाद में पार्टी की ओर से साफ किया गया कि फिलहाल इस तरह की कोई खबर नहीं है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+