माया पर बरसे जेटली, कहा-सार्वजनिक जीवन में अनफ‍िट हो चुकी हैं BSP सुप्रीमो

नई दिल्‍ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( Narendra Modi)पर बसपा प्रमुख मायावती (Mayawati) के विवादित बयान के बाद भाजपा गुस्से से उबल रही है और अब उसने भी कड़ा रूख अख्तियार कर लिया है, वित्त मंत्री अरुण जेटली ने सोमवार को कहा कि मायावती प्रधानमंत्री बनने के लिए दृढ़ हैं, उनकी लालसा इस हद तक बढ़ गई है, जिसकी वजह से उन्हें समझ ही नहीं आ रहा है कि वो कह क्या रही है, उनका शासन और सियासी नैतिकता हमेशा ही लो ग्रेड की रही है, अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर उनके इस विवादित बयान से उजागर हो गया है कि बसपा सुप्रीमो सार्वजनिक जीवन में पूरी तरह अनफ‍िट हो चुकी हैं।

मायावती के बयान पर जेटली का पलटवार

मायावती के बयान पर जेटली का पलटवार

जेटली ने इस बारे में ट्वीट का कर कहा- वे (मायावती) प्रधानमंत्री बनने की प्रबल इच्छा रखती हैं, उनका गवर्नेंस, एथिक्स, और विचारधारा अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच चुकी है, आज उन्होंने पीएम पर जो निजी हमला किया है उससे साबित होता है कि वो प्रधानमंत्री बनने के योग्य नहीं हैं।

मायावती ने पीएम मोदी पर निशाना

आपको बता दें कि बसपा सुप्रीमो मायावती ने पीएम नरेंद्र मोदी पर पर्सनल अटैक किया था, एक प्रेस कांफ्रेंस कर पीएम मोदी और उनकी पत्नी पर 'निजी' टिप्पणी करते हुए मायावती ने कहा है कि मोदी कैसे बहन और पत्नियों की इज्जत करना जानेंगे जब उन्होंने खुद अपनी ही पत्नी को राजनीतिक लाभ के लिए छोड़ दिया था।

भाजपा में विवाहित महिलाएं डरती हैं मोदी से: मायावती

भाजपा में विवाहित महिलाएं डरती हैं मोदी से: मायावती

माया ने कहा कि मुझे मालूम चला है कि भाजपा में विवाहित महिलाएं अपने पतियों को मोदी के नजदीक जाते देखकर घबराती रहती हैं कि कहीं मोदी अपनी औरत की तरह उन्‍हें भी उनके पतियों से अलग ना करवा दे, भाजपा के लोग महिलाओं का सम्मान नहीं करते, जो इंसान अपने निजी स्वार्थ के लिए अपनी बीवी को छोड़ सकता है वो भला देश की मां-बहन की क्या इज्जत करेगा।

'मोदी ने गाली खाने वाला काम किया है तो पड़ रही हैं गालियां'

'मोदी ने गाली खाने वाला काम किया है तो पड़ रही हैं गालियां'

मायावती ने आज भी बीजेपी और मोदी सरकार को घेरा है, गोरखपुर में आज महागठबंधन की संयुक्त रैली हुई है, सीएम योगी आदित्यनाथ के गढ़ में जनता को संबोधित करते हुए माया ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी अपनी जाति पिछड़ी बता रहे हैं तो कभी गरीब बता रहे हैं, इतना ही नहीं खुद को फकीर बताने का नाटक भी कर रहे हैं, मोदी कह रहे हैं कि उन्हें गालियां पड़ रही हैं, लेकिन ये तो स्वाभाविक है कि जो गाली खाने का काम करता है उसे ही गालियां पड़ती ही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+