अरुण जेटली ने संभाला सूचना एवं प्रसारण मंत्री का कार्यभार
नई दिल्ली। रविवार को नरेंद्र मोदी सरकार के मंत्रीमंडल विस्तार के बाद आज केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री का अतिरिक्त कार्यभार संभाल लिया है। इससे पहले यह मंत्रालय प्रकाश जावडेकर के पास था। इस मौके पर जेटली ने कहा कि यह विभाग काफी वृहद है।
अरुण जेटली ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का कार्यभार संभालते वक्त कहा कि इस क्षेत्र का काफी विस्तार हुआ है। इसके साथ ही इस क्षेत्र में काफी सुधार की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कुछ समस्याएं अपना हल खुद ही ढूंढ लेती है।
वहीं रविवार को हुए मंत्रीमंडल विस्तार में कुल 21 मंत्रियों ने शपथ ली थी। जिसमें चार कैबिनेट मंत्री शामिल है। वहीं कांग्रेस के नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि मंत्रिमंडल के विस्तार में उनकी कोई दिलचस्पी नहीं है। लेकिन प्रकाश जावडेकर से सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय लेकर अरुण जेटली को क्यों दिया गया यह समझ नहीं आया।