कपूर खानदान ने लगायी हैट्रिक, शशि कपूर के पास अब दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड है

मुंबई। हिंदी सिनेमा जगत में अपने अप्रतिम योगदान के लिए महान कलाकार शशि कपूर को आज दादा साहेब फाल्के अवार्ड से नवाजा गया। यह सम्मान शशि कपूर मुंबई स्थित पृथ्वी थियेटर में दिया गया। शशि कपूर की सेहत खराब होने के चलते यह सम्मान उन्हें पृथ्वी थियेटर में केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने दिया।

shashi kapoor

क्या मिलता है इस सम्मान में

दादा साहब फाल्के पुरस्कार के रूप में शशि कपूर को स्वर्ण कमल, 10 लाख रुपए का चेक और शॉल प्रदान की गयी। शशि कपूर बीमार होने की वजह से दिल्ली में 3 मई को आयोजित राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में हिस्सा नहीं ले पाए थे। इसी वजह से उन्हें मुंबई में ही सम्मानित करने का फैसला लिया गया था।

दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड की हैट्रिक

दादा साहेब फाल्के अवार्ड फिल्म जगत का सर्वश्रेष्ठ सम्मान है। दादा साहेब अवार्ड पाने वाले शशि कपूर ऐसे तीसरे सख्श हैं जिन्हें कपूर खानदान में यह सम्मान दिया गया है। इससे पहले यह सम्मान पृथ्वी राज कपूर और राज कपूर को भी दिया जा चुका है।

बॉलिवुड की हस्तियों का लगा जमावड़ा

मुंबई में आयोजित इस सम्मान समारोह में पूरा कपूर परिवार मौजूद था। सम्मान स्थल पर शशि कपूर को ऋषि कपूर को व्हील चेयर पर लेकर आये। वहीं इस कार्यक्रम में अमिताभ बच्चन, शबाना आजमी, श्याम बेनेगल, रमेश सिप्पी, हेमा मालिनी, रणवीर कपूर, करिश्मा कपूर, रेखा सहित कई नामचीन हस्तियां मौजूद थी।

शशि कपूर ने कई ऐसी फिल्मों में काम किया है जिसमें उनके अभिनय का लोगों ने लोहा माना है। उन्हें कुल 175 फिल्मों में काम किया है, शशि कपूर को उनके योगदान के लिए 2011 में पद्म भूषण से भी नवाजा जा चुका है। इससे पहले 2013 में तत्कालीन सूचना एवं प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी अभिनेता प्राण को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार प्रदान करने के लिए मुंबई गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+