Election Commissioner: जानें कौन हैं अरुण गोयल, जिन्हें गुजरात चुनाव से पहले बनाया चुनाव आयुक्त
गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले सेवानिवृत्त नौकरशाह अरुण गोयल को चुनाव आयुक्त के रूप में नियुक्त किया गया है।
गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले सेवानिवृत्त नौकरशाह अरुण गोयल को चुनाव आयुक्त के रूप में नियुक्त किया गया है। शनिवार शाम कानून मंत्रालय की विज्ञप्ति में कहा गया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अरुण गोयल को चुनाव आयुक्त के रूप में नियुक्त किया है। 1985 बैच के पंजाब कैडर के अधिकारी अरुण गोयल मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और चुनाव आयुक्त अनूप चंद्र पांडे के साथ पोल पैनल में शामिल होंगे।

Recommended Video
बता दें कि पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा इसी साल मई में राजीव कुमार को प्रभार सौंपते हुए सेवानिवृत्त हुए थे। पोल पैनल तब से दो सदस्यीय निकाय है और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अयोग्य ठहराने की मांग सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों को संभालना था। देश के शीर्ष चुनाव निकाय में तीसरा पद करीब छह महीने से खाली था।
राष्ट्रपति ने दी सहमति
बता दें कि अरुण गोयल की चुनाव आयुक्त के रूप में अभी नियुक्ति नहीं हुई है। लेकिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपनी सहमति दे दी है। वे पोल पैनल में शामिल होंगे। साथ ही वे मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और चुनाव आयुक्त अनूप चंद्र पांडे के साथ मिलकर काम करेंगे।
आठ दिसंबर को आएंगे नतीजे
यह पद पिछले 6 महीने से खाली था। गुजरात चुनाव को देखते हुए उनकी नियुक्ति की गई है। गुजरात चुनाव इस बार काफी महत्वपूर्ण है। चुनाव सही से संपन्न हो इसके लिए उन्हें नई जिम्मेदारी दी गई है। बता दें कि गुजरात में 1 दिसंबर से 5 दिसंबर के बीच विधानसभा चुनाव होने हैं। वहीं, इसके नतीजे आठ दिसंबर को घोषित होंगे।
अरुण गोयल 1985 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वे 31 दिसंबर 2022 को 60 साल की उम्र पूरी कर सेवानिवृत्त होने वाले थे, लेकिन एक महीने पहले ही उन्होंने अपने पद से 18 नंवबर यानी कल ही इस्तीफा दे दिया था।
यह भी पढ़ें- UP News: यूपी निकाय चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी तेज की तैयारी, 10 दिनों होंगे 800 कार्यकर्ता सम्मेलन












Click it and Unblock the Notifications