किसानों ने अनोखे अंदाज में किया शिवाजी को याद, गूगल मैप पर दिखती है छह एकड़ में बनी पेंटिंग, वायरल
गूगल मैप पर छह एकड़ खेत में बनी शिवाजी की पेंटिंग, वायरल
नई दिल्ली। महाराष्ट्र में किसानों की छत्रपति शिवाजी को खास अंदाज में याद किए जाना लोगों को भा रहा है। लातूर के खेत में शिवाजी की ये ग्रास पेटिंग बनाई गई है। यह कलाकृति महाराष्ट्र के मंगेश निपाणीकर की बनाई देश की बनाई देश की पहली ग्रास पेंटिंग है। लातूर के गांव निलंगा के एक खेत में इस पेंटिंग को बनाया गया है। घास उगाकर उसे शिवाजी की तस्वीर का आकार दिया गया है। गूगल मैप पर भी ये पेटिंग दिखती है, जो लोगों को भा रहा है।

मंगेश निपाणीकर ने 6 एकड़ खेत में घास उगाई। इसके बाद इसे शिवाजी का आकार दिया। इसमें 3डी इफेक्ट लाने के लिए इसमें ग्राफ्टिंग भी की गई है। आम लोगों को यह आसानी से दिख सके इसके लिए खेत के चारों ओर चार बड़ी स्क्रीन भी लगाई गई हैं।
गूगल मैप पर ये वायरल हो रहा है। लोग ट्विटर पर गूगल मैप्स का एक विडियो शेयर कर रहे हैं। इसमें वो एक लोकेशन सर्च करते हैं। गूगल मैप अपना काम करता है। वहां ऊपर से छत्रपति शिवाजी का एक चित्र बना हुआ दिखता है। लोग ट्विटर पर किसानों को भी सराह रहे हैं।
ये फार्म पेंटिग वायरल अब हो रही है लेकिन ये बनाई गई कुछ समय पहले शिवाजी जयंती के मौके पर गई थी। गूगल मैम्प पर इसके आने के बाद ये वायरल हो रही है। ट्विटर पर ये खूब वायरल हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications