खुद को महालक्ष्मी की संताने कहने वाले जाने-माने आर्टिस्ट राम इंद्रनील कामत की मौत, बाथटब में मिली लाश
मुंबई। फिल्म इंडस्ट्री से लगातार बुरी खबरों के आने का दौर जारी है। पॉपुलर आर्टिस्ट राम इंद्रनील कामत का निधन हो गया है। उन्हें उनके मुंबई स्थित घर के बाथटब में मृत पाया गया। 41 वर्षीय कामत मुंबई के माटुंगा में अपनी मां के साथ रहते थे। पुलिस ने मामले में एक्सीडेंटल डेथ का केस दर्ज कर लिया है। हालांकि पुलिस इसे सुसाइड मानकर ही जांच कर रही है। आपको बता दें कि कामत एक बेहतरीन आर्टिस्ट के साथ साथ जाने माने फोटोग्राफर थे और खुद को महालक्ष्मी की संतान कहते थे। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट भी मिला है।

पहले से तनाव में थे कामत, लॉकडाउन ने हालत कर दी थी बद्दतर
इंद्रनील कामत की डेड बॉडी बुधवार को दिन के तीन बजे बाथटब में मिली। कामत को फौरन अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है। पुलिस को घटनास्थल से सुसाइड नोट भी मिला है। कहा जा रहा है कि कामत ने अपने सुसाइड नोट में किसी को इस घटना के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया है। पुलिस राम इंद्रनील कामत के परिवारवालों और करीबियों से पूछताछ कर रही है। खबरें थीं कि राम कामत लंबे समय से तनाव में थे और लॉकडाउन ने उनकी हालत को और भी बद्दतर बना दिया था।

कामत की ग्लासवर्क पेंटिंग मुंबई के आर्ट सर्किट में बेहद फेमस थीं
प्रोफेशनली राम एक आर्टिस्ट होने के साथ साथ फोटोग्राफर भी थे। उनकी ग्लासवर्क पेंटिंग मुंबई के आर्ट सर्किट में बेहद फेमस थीं। वे माइथोलॉजिस्ट भी थे। वे खुद को महालक्ष्मी की सबसे प्यारी संतान कहते थे। राम इंद्रनील कामत के निधन से उनके परिवारवाले और करीबी शॉक्ड हैं।

कोरोना काल में कई कलाकारों ने की खुदकुशी
कोरोना काल में कई सेलेब्स ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया है। इनमें टीवी और फिल्म जगत सितारे शामिल हैं। हालिया मामला तो सुशांत सिंह राजपूत का चल रहा है। जिन्होंने इस साल 14 जून को अपने बांद्रा स्थित फ्लैट में खुदकुशी की। हालांकि ये सुसाइड था या मर्डर इसकी अब सीबीआई तहकीकात करेगी।












Click it and Unblock the Notifications