Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Article 370: पायल रोहतगी ने वीना मलिक को बताया भिखारी, मलाला को भी सुनाई खरी-खरी

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 के खत्म होने के बाद पाकिस्तान बौखलाया हुआ है, जहां इस मसले पर सियासत गर्माईं हुई है वहीं दूसरी ओर वहां के कई फिल्मी सितारों ने भी भारत के इस अहम कदम की काफी तीखी आलोचना की है, जिनमें से पाकिस्तानी ड्रामा क्वीन वीना मलिक का नाम प्रमुखता से लिया जा सकता है, वीना ने आर्टिकल 370 को लेकर भारत पर काफी हमला बोला था, जिस पर अब उन्हें करारा जवाब दिया है भारतीय एक्ट्रेस पायल रोहतगी ने, जिन्होंने ना केवल वीना मलिक को बल्कि नोबल प्राइज विनर मलाला यूसुफजई को भी काफी खरी-खोटी सुनाई है।

वीना मलिक और मलाला पर जमकर बरसीं पायल

वीना मलिक और मलाला पर जमकर बरसीं पायल

पायल ने ट्विटर पर एक वीडियो अपलोड किया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि ये सब लोग इस नाटक को प्रमोट करते हैं और ऐसा माहौल बनाते हैं कि किस तरह पाकिस्तानी मुसलमानों पर जुल्म हो रहा है जबकि हमने देखा कि वहां के लोग किस तरह खुश है आर्टिकल 370 के खत्म किए जान के बाद, कश्मीर की आवाम काफी खुश है और उन्हें कोई दिक्कत नहीं है लेकिन ये लोग जानबूझकर वहां के हालात को बेकार बता रहे हैं।

पायल ने वीना मलिक को बताया भिखारी

पायल ने ट्वीट किया कि मलाला वीना मलिक की अच्छी दोस्त बन गई हैं, फेमिनिस्ट असल में जूनियर आर्टिस्ट होती हैं जिनको प्रतिदिन 500 रुपये के हिसाब से तनख्वाह मिलती है, अब ऐसा लगता है कि मलाला इन जूनियर आर्टिस्ट्स की नेता हैं, वीना मलिक एक दूसरी भिखारी है जो पाकिस्तान से भारत आई थी भीख मांगने के लिए, बहुत कोशिश की, बहुत पापड़ बेले मगर कुछ नहीं हुआ,वापस चली गई पाकिस्तान और किसी आदमी से शादी कर ली, बच्चे पैदा कर लिए।

मलाला ट्विटर पर नॉनसेंस टाइप लिखती है

लेकिन बाद में उसने उस आदमी के साथ भी नाटक किया और कहा कि मैं उसे छोड़ रही हूं। अब उसकी जिंदगी में कुछ नहीं है न्यूज में आने के लिए तो भारतीय सेना को उंगली दिखाती है और मलाला को टैग करती है जो कि एक नोबल प्राइज विनर है, मलाला एक 22 साल की लड़की है जो नोबल प्राइज विनर है जो हिजाब पहनकर घूमती है और ट्विटर पर नॉनसेंस टाइप करती है।

'वीना-मलाला को बलूचिस्तान नजर नहीं आता'

'वीना-मलाला को बलूचिस्तान नजर नहीं आता'

पायल रोहतगी ने मलाला पर सवाल उठाते हुए कहा कि वह कश्मीर में हो रही निर्मम हत्याओं पर बात करती हैं लेकिन कभी भी बलूचिस्तान में बच्चों और औरतों पर हो रहे अत्याचार पर बात नहीं करती है. पायल ने कहा कि ये सब दोहरी मानसिकता वाली पाकिस्तानी औरते हैं जैसे वीना मलिक, मलाला या फिर माहिरा खान जो कि रणबीर कपूर के साथ सिगरेट फूंकते हुए देखी गई थी।

क्या कहा था वीना मलिक ने

क्या कहा था वीना मलिक ने

पाकिस्तानी एक्ट्रेस वीना मलिक ने लिखा, 'ऐसे समय में मुझे पाकिस्तानी इंडस्ट्री का हिस्सा होने का गर्व महसूस हो रहा है। हमारे एक्टर्स आगे आए और एक ऐसे मुद्दे के खिलाफ आवाज उठाई जो इस समय चिंता का विषय है, इस क्रूरता और अन्याय को समाप्त करने का वक्त है।'

 मलाला यूसुफजई ने किया था ये Tweet

मलाला यूसुफजई ने किया था ये Tweet


मलाला यूसुफजई ने अपने ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है, 'कश्मीर के लोग इस संघर्ष में तब से जी रहे है, जब मैं बच्ची थी, जब मेरे माता और पिता बच्चे थे, जब मेरे दादा-दादी जवान थे.' मलाला के इस ट्वीट पर लोग खूब रिएक्ट कर रहे हैं।

विशेष राज्य का दर्जा खत्म

बता दें जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने का बिल गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यसभा और लोकसभा में पेश किया था, जिसके बाद सदन के सदस्यों ने जम्मू-कश्मीर को भारत का अभिन्न हिस्सा मानते हुए, इस बिल को भारी बहुमत के साथ दोनों सदनों से पारित कराया हालांकि अब नए कानून के तहत धारा 370 का केवल एक खंड जम्मू-कश्मीर पर लागू होगा, अब जम्मू कश्मीर से लद्धाख अलग हो गया है और ये दोनों केंद्रशासित प्रदेश होंगे, जम्मू-कश्मीर में विधानसभा होगी लेकिन लद्धाख में विधानसभा नहीं होगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+