Article 370: अफरीदी ने कश्मीर को लेकर किया Tweet, गंभीर ने लगाई फिर से लताड़

श्रीनगर। एक बार फिर से पू्र्व क्रिकेटर और भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने पाकिस्तानी खिलाड़ी शाहिद अफरीदी को जमकर लताड़ लगाई है, कश्मीर मुद्दे पर अफरीदी के ट्वीट के बाद गौतम गंभीर ने उन्हें Twitter पर करारा जवाब दिया है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर भी अफरीदी का मजाक उड़ने लगा।

गंभीर ने लगाई अफरीदी की क्लास

गंभीर ने लगाई अफरीदी की क्लास

आपको बता दें कि बुधवार को पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद आफरीदी ने कश्मीर को लेकर ट्वीट किया है, उन्होंने भी अपने Tweet में जनता से अपील की है कि वे 'कश्मीर आवर' से जुड़ें। अफरीदी ने ट्वीट किया कि आप सभी लोग प्रधानमंत्री इमरान द्वारा कश्मीरियों के समर्थन के लिए शुरू किए गए 'कश्मीर आवर' कार्यक्रम को अपना समर्थन दें। वे जुमे पर दोपहर 12 बजे मजार-ए-कैद में मौजूद रहेंगे, उन्होंने कहा है कि वो जल्दी ही वह एलओसी का दौरा करेंगे, ऐसी भी खबर है कि अफरीदी कथित तौर पर भारत की फायरिंग में पीओके में मारे गए एक शख्स के घर भी जाने वाले हैं।

गंभीर ने किया ये Tweet

जिसके जवाब में गंभीर ने ट्वीट किया कि 'भाइयों, इस तस्वीर में शाहिद अफरीदी खुद शाहिद अफरीदी से पूछ रहे हैं कि शाहिद अफरीदी को और शर्मिंदा करने के लिए आगे क्या कर सकता है, ताकि ये पूरी तरह से साबित हो जाए कि शाहिद अफरीदी ने परिपक्व ना होने का मन बना लिया है। मैं उनके लिए ऑनलाइन किंडरगार्टन (KG) ट्यूटोरियल का ऑर्डर दे रहा हूं।'

 अफरीदी का जमकर उड़ा मजाक

अफरीदी का जमकर उड़ा मजाक

जिसके बाद तो लोग भी अफरीदी का जमकर मजाक उड़ाने लगे और देखते ही देखते अफरीदी ट्रोल हो गए। वैसे ये कोई पहला मौका नहीं है जब अफरीदी ने कश्मीर को लेकर बकवास की है, इससे पहले भी अफरीदी ने ट्वीट कर जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने का विरोध किया था और अपने ट्वीट में यूनाइटेड नेशन से इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की थी , तब भी गौतम गंभीर ने कटाक्ष करते हुए शाहिद अफरीदी को जवाब दिया था।

'शाहिद अफरीदी एक बार फिर हाजिर हैं'

'शाहिद अफरीदी एक बार फिर हाजिर हैं'

गंभीर ने तब ट्वीट किया था कि दोस्तों शाहिद अफरीदी एक बार फिर हाजिर हैं। वहां ‘बिना कारण आक्रामकता' है, वहां ‘मानवता के खिलाफ अपराध' है। इस बात को बताने के लिए उनकी सराहना की जानी चाहिए, वो बिल्कुल ठीक कह रहे हैं, लेकिन वो बस इतना बताना भूल गए कि यह सब पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में हो रहा है। चिंता मत करो, हम इसका भी हल निकालेंगे बेटे!!!'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+