बहन के घर बिरयानी खाते वक्त गिरफ्तार हुआ दाऊद का भाई इकबाल, नेताओं से हो सकते हैं रिश्ते
मुंबई। अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कास्कर को ठाणे क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया। इकबाल कासकर पर एक बिल्डर को धमकी दे कर धन उगाही करने का आरोप है। मिली जानकारी के मुताबिक इकबाल कासकर के साथी बिल्डर को फोन कर फिरौती मांग रहे थे। इसी मसले पर आज ठाणे पुलिस ने प्रेस वार्ता की। पुलिस ने प्रेस वार्ता में कहा कि दाउद गैंग वसूली का रैकेट चला रहा था। इकबाल की गिरफ्तारी उस वक्त हुई थी जब वो बहन वो हसीना पारकर के घर बैठ कर बिरयानी खा रहा था।

पुलिस ने कहा कि वसूली में कासकर ने भी बिल्डर से फ्लैट फिरौती में लिया था। पुलिस ने कहा कि अभई इसकी जांच हो रही है कि दाउद इन सब में शामिल है या नहीं। ठाणे के सीपी परमबीर सिंह ने कहा कि तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है और 3 लोगों से पूछताछ कर रहे हैं। उन्होंने इसमें कुछ राजनेताओं के भी शामिल होने की आशंका जाहिर की। सिंह ने कि इसमें पार्षद से ऊपर पद के लोग भी शामिल हो सकते हैं।
सीपी ने कहा कि दाऊद के नाम पर धमकी दी गई, कभी-कभी शूटर्स को बाहर से लाया गया था। कुछ लोगों को प्रॉपर्टी हथियाने के लिए बिहार से लाया गाया था।
साल 2016 का है मामला
पुलिस ने कहा कि इन सभी 4 लोगों की गिरफ्तारी हसीना पारकर के घर से हुई है। ठाणे क्राइम ब्रांच से मिली जानकारी के मुताबिक यह मामला 2016 का है जब इब्राहिम कास्कर के साथी बिल्डर को धमकी देकर फिरौती मां रहे थे। हालांकि बिल्डर ने डर के मारे इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई लेकिन एक वसूली के केस में जांच के दौरान पुलिस को इसके बारे में भनक लगी और फिर बिल्डर को सुरक्षा की गांरटी देकर क्राइम ब्रांच ने इस मामले में केस दर्ज किया।

सोमवार को ठाणे क्राइम ब्रांच के आफिसर प्रदीप शर्मा ने इब्राहिम कास्कर को गिरफ्तार किया। प्रदीप शर्मा क्राइम ब्रांच में एनकाउंटर स्पेशलिस्ट माने जाते हैं। फिलहाल क्राइम ब्रांच की टीम कास्कर से लगातार पूछताछ कर रही है। बता दें कि भारतीय जांच एजेंसिया काफी दिनों से दाऊद के पीछे पड़ी है औऱ कास्कर की गिरफ्तारी को दाऊद के भारत में नेटवर्क को कमजोर करने की दिशा में देखा जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications