12वीं की टॉपर का ट्रोलर्स को जवाब, दिल से मुसलमान हूं-हिजाब से नहीं

श्रीनगर, 14 फरवरी। देशभर में हिजाब को लेकर बहस छिड़ी हुई है। कर्नाटक क उडुपी शहर से शुरू हुआ यह विवाद अब राष्ट्रीय मुद्दा बन गया है और इसको लेकर एक बहस छिड़ गई है कि क्या शिक्षण संस्थानों में हिजाब पहनने की अनुमति होनी चाहिए या नहीं। फिलहाल यह मामला कर्नाटक हाई कोर्ट में लंबित है और कोर्ट इसपर सुनवाई कर रहा है। कोर्ट ने अपने अंतरिम फैसले में यह भी साफ कर दिया है कि जबतक मामले की सुनवाई चल रही है तबतक शिक्षण संस्थानों में धार्मिक प्रतीक पहनने अनुमति नहीं होगी। लेकिन इन तमाम बहस के बीच जम्मू कश्मीर की छात्रा अरूसा परवेज ने इस पूरे मामले को लेकर जो कहा है उसकी वजह से वह चर्चा में आ गई हैं।

500 में से 499 अंक मिले

500 में से 499 अंक मिले

अरूसा परवेज ने जम्मू कश्मीर बोर्ड की परीक्षा में 12वीं में टॉप किया है। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमे वह बिना हिजाब के इंटरव्यू दे रही हैं। जिसकी वजह से लोग उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे हैं। बता दें कि जम्मू कश्मीर बोर्ड की परीक्षा के नतीजे 8 फरवरी को घोषित किए गए थे। 12वीं की बोर्ड परीक्षा में अरूसा ने 500 में स 499 अंक हासिल कि हैं। उन्होंने टॉप करने के बाद मीडिया को जो इंटरव्यू दिया था वह भी बिना हिजाब के दिया था। सोशल मीडिया पर अरूसा की पोस्ट को लेकर कुछ लोग उनकी आलोचना कर रहे हैं तो कुछ लोग उनकी तारीफ भी कर रहे हैं।

बिना हिजाब के दिया इंटरव्यू

अरूसा ने मीडिया को जो इंटरव्यू दिया है उसमे कहा, मैं बहुत खुश हूं, मुझे उम्मीद नहीं थी कि मुझे 499 अंक मिलेंगे। यह जबरदस्त है। जब मेरे परिवार वालों को पता चला तो लोग रोने लगे थे, मुझ यकीन नहीं हो रहा था, मैंने रिजल्ट नहीं देखा था क्योंकि वेबसाइट क्रैश हो गई थी। लेकिन मुझे सर ने कॉल किया और बताया कि तुम्हें पहला स्थान प्राप्त हुआ है, तुम्हें 499 अंक मिले हैं, मैंने कहा कि सर मजाक मत करिए, ऐसा मत करिए, उन्होंने कहा कि मैं मजाक नहीं कर रहा, जिसके बाद हम सभी रोने लगे। अरूसा ने कहा कि मैं खुश हूं कि लड़कियां ये पोजीशन लेकर आए हैं, लेकिन अगर टॉप करने वालों में कोई लड़का भी होता तो अच्छा होता, लड़के और लड़कियां बराबर हैं, दोनों ही बराबर मेहनत कर रहे हैं।

हिजाब ना पहनने की वजह से लोगों ने किया ट्रोल

हिजाब ना पहनने की वजह से लोगों ने किया ट्रोल

स्थानीय मीडिया पर अरूसा के इस इंटरव्यू पर अलग-अलग कमेंट लोगों ने किए हैं। कुछ स्क्रीनशॉट जो शेयर किए गए हैं उसमे कहा गया है कि कर्नाटक में मुस्लिम लड़की हिजाब के लिए लड़ रही हैं और कश्मीर में हमारी बहनें अपनी फोटो बिना हिजाब के खुले चेहरे में पोस्ट कर रही हैं। यह बिल्कुल स्वीकार नहीं किया जा सकता है। एक अन्य यूजर ने तो यहां तक लिख दिया कि इसका सिर कलम कर देना चाहिए क्योंकि इसने सिर को नहीं ढका।

Recommended Video

    Karnataka Hijab Row: Kashmir की 12वीं टॉपर Aroosa Parvez ने हिजाब पर कही ये बात | वनइंडिया हिंदी

    ट्रोलर्स को दो टूक, हिजाब से नहीं दिल से मुसलमान

    जिस तरह से सोशल मीडिया पर लोगों ने अरूसा को ट्रोल किया उसपर अब आखिरकार अरूसा ने प्रतिक्रिया दी है। अरूसा ने कहा कि इस तरह के कमेंट से हमारा परिवार प्रभावित हुआ है। हिजाब पहनने या नहीं पहनने से मेरी धर्म के प्रति मान्यता जाहिर नहीं होती है। हो सकता है कि मैं अल्लाह से और लोगों से ज्यादा प्यार करती हूं। मैं दिल से मुस्लिम हूं, हिजाब से नहीं अरूसा ने जिस तरह से ट्रोलर्स को जवाब दिया है उसकी वजह से उनकी काफी तारीफ हो रही है। कर्नाटक में भाजपा नेता सीटी रवि ने कहा कि अरूसा परवेज साहस का चेहरा हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+