वकील का दावा- 'अर्नब को मुंबई पुलिस ने बेल्ट से मारा, पत्नी को भी नहीं दी गिरफ्तारी की जानकारी'

मुंबई। रिपब्लिक टीवी के एडिटर-इन-चीफ अर्नब गोस्वामी को आज सुबह मुंबई पुलिस ने उनके घर से गिरफ्तार किया है, बता दें कि अर्नब को दो साल पुराने इंटीरियर डिजाइनर और उनकी मां की आत्महत्या मामले में अरेस्ट किया गया है, अर्नब ने पुलिस पर बदसलूकी और मारपीट का आरोप लगाया है तो वहीं दूसरी ओर अब उनके वकील ने भी दावा किया है कि मुंबई पुलिस ने अर्नब को बेल्ट से मारा है,उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अर्नब की गिरफ्तारी की जानकारी उनकी पत्नी को भी नहीं थी, बाद में जब पंचनामा हुआ तब उनकी बीवी को अरेस्ट होने के बारे में बताया गया।

Recommended Video

    Arnab Goswami Arrested: Arnab Goswami की गिरफ्तार का पूरा वीडियो देखिए | वनइंडिया हिंदी
    वकील का दावा- अर्नब को मुंबई पुलिस ने बेल्ट से मारा

    यही नहीं वकील ने आगे कहा कि मुंबई पुलिस आज अचानक अर्नब गोस्वामी के घर पर पहुंची और उस दौरान उसने घर में मौजूद सदस्यों के साथ धक्का-मुक्की भी की, इसके बाद उसने परिवार के लोगों को एक कमरे में 3 घंटे तक के लिए बंद कर दिया, परिवार के एक सदस्य के हाथ पर चोट लगने के कारण पट्टी बांधी गई थी, इस पट्टी को भी पुलिस द्वारा हटाने की कोशिश की गई, उन्होंने कहा कि अर्नव के बाएं हाथ में खरोंच है, उनके साथ दो पुलिस अधिकारियों ने मारपीट की है, मालूम हो कि रिपब्लिक टीवी ने अर्नब के घर के लाइव फुटेज भी दिखाए हैं, जिसमें पुलिस और अर्नब के बीच झड़प होती दिख रही है।

    2 साल पहले ही बंद हो चुका है केस

    यही नहीं रिपब्लिक चैनल का दावा है कि अर्नब को उस केस में गिरफ्तार किया गया है जिस केस को 2 साल पहले ही बैन किया जा चुका है। बात दें कि जब आज सुबह पुलिस अर्नब को अरेस्ट करके ले जा रही थी, तब अर्नब ने मुंबई पुलिस पर गुंडागर्दी का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें परिवार से बात करने से भी रोका गया है, मुंबई पुलिस ने उनके घरवालों के साथ भी मारपीट की और मेरे बेटे को भी धक्का दिया गया। (देखें: अर्नब गोस्वामी के वकील ने क्या-क्या कहा?)

    कांग्रेस ने लोकतंत्र को शर्मसार किया: अमित शाह

    अर्नब के साथ हुई इस घटना की बीजेपी ने कड़ी आलोचना की है, अर्नब की गिरफ्तारी का काफी विरोध किया जा रहा है। अब इस मामले में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी ट्वीट किया है। उन्होंने कहा है कि ऐसा करके कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने एक बार फिर लोकतंत्र को शर्मसार किया है। अपने ट्वीट में अमित शाह ने कहा है,'रिपब्लिक टीवी और अर्नब गोस्वामी के खिलाफ राज्य की सत्ता का दुरुपयोग करना व्यक्तिगत स्वतंत्रता और लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला है। यह हमें आपातकाल की याद दिलाता है। फ्री प्रेस पर हुए इस हमले का विरोध जरूर होना चाहिए।'

    'यह इमरजेंसी के दिनों की याद दिलाता है'

    अर्नब गोस्वामी के साथ हुई इस घटना पर केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मुंबई में प्रेस स्वतंत्रता पर जो हमला हुआ है हम उसकी निंदा करते हैं। यह प्रेस के साथ बर्ताव करने का कोई तरीका नहीं है। यह हमें इमरजेंसी के दिनों की याद दिलाता है, जब प्रेस के साथ ऐसा बर्ताव होता था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+