रिपब्लिक टीवी मालिकाना हक पर अर्णब गोस्वामी ने दिया जवाब
नई दिल्ली। टीवी पत्रकार अर्णव गोस्वामी के चैनल रिपब्लिक टीवी के निवेशकों को लेकर जिस तरह से सवाल खड़े किए जा रहे थे, उसपर आखिरकार उनकी कंपनी की ओर से आधिकारिक बयान जारी करके सफाई दी गई है। कंपनी की ओर से बकायदा एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई है, जिसमे कहा गया है कि रिपब्लिक टीवी में अर्णब गोस्वामी की कुल हिस्सेदारी 82 फीसदी है। कंपनी की ओर से कहा गया है कि अंग्रेजी चैनल रिपब्लिक टीवी का लॉन्च अर्णब गोस्वामी ने अपने व्यक्तिगत निवेश के जरिए की थी और उस वक्त कंपनी में उनकी कुल हिस्सेदारी 84 फीसदी थी।

बता दें कि रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क ने अपने बयान में कहा है कि एआरजी आउटलायर मीडिया प्राइवेट लिमिटेड जोकि रिपब्लिक मीडिया की प्रमोटर है और अर्णब गोस्वामी इसके मालिक हैं, इसके पास कुल 84 फीसदी शेयर थे। इसके अलावा डिजिटल असेट्स में कुल 99 फीसदी शेयर अर्णब गोस्वामी का है। अर्णब गोस्वामी की कंपनी की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि भारत और अंतरराष्ट्रीय मीडिया में रिपब्लिक टीवी के मालिकाना हक को लेकर भ्रामक खबरें फैलाई जा रही हैं, रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क ने इसका संज्ञान लिया है। हम बताना चाहते हैं कि कंपनी में 82 फीसदी मालिकाना हक अर्णब गोस्वामी का है।
रिपब्लिक टीवी लॉन्च होने के बाद कंपनी के विस्तार के लिए अर्णब गोस्वामी ने तकरीबन दो फीसदी की इक्विटी के जरिए फरवरी 2019 में फंड इकट्ठा किया था। जिसके बाद कंपनी में उनकी कुल साझेदारी 82 फीसदी बची है। वहीं डिजिटल मीडिया की बात करें तो www.republicworld.com में अर्णब गोस्वामी की कंपनी के पास इसकी कुल 99 फीसदी हिस्सेदारी है। अर्णब गोस्वामी की सभी तीन कंपनियां भारत में ही रजिस्टर हैं और 82 फीसदी की हिस्सेदारी खुद अर्णब गोस्वामी की है जोकि किसी भी भारतीय मीडिया हाउस में एक पत्रकार द्वारा सर्वाधिक हिस्सेदारी है।
गौरतलब है कि अर्णब गोस्वामी रिपब्लिक टीवी की शुरुआत से पहले टाइम्स नाउ चैनल में एडिटर इन चीफ के तौर पर काम कर रहे थे। इस दौरान वह काफी लोकप्रिय हुए थे। रात को 9 बजे आने वाला उनका शो न्यूजऑवर काफी लोकप्रिय था। लेकिन 2016 में उन्होंने चैनल से इस्तीफा दे दिया था और रिपब्लिक टीवी को लॉन्च किया था। हाल ही में अर्णब गोस्वामी उस वक्त चर्चा में आए थे जब स्टैंड अप कॉमेडियन कुणाल कामरा ने उनके साथ विमान के भीतर अभद्रता की थी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
-
Rajat Dalal Caste: Bigg Boss 18 फेम रजत दलाल किस जाति से हैं? शेरवानी में गंगा किनारे रचाई शादी, दुल्हन कौन? -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
ट्रंप ने सऊदी प्रिंस का उड़ाया मजाक, की बेदह गंदी टिप्पणी, क्या टूट जाएगी अमेरिका-सऊदी अरब की दोस्ती? -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH -
Iran Vs America War: कब खत्म होगा अमेरिका ईरान युद्ध, ट्रंप के विदेश मंत्री ने बता दी तारीख -
PM Kisan Yojana: 31 मार्च से पहले कर लें यह काम, वरना अटक जाएगी पीएम किसान की अगली किस्त












Click it and Unblock the Notifications