पाकिस्तानी गोलाबारी में जवान शहीद, मेजर समेत दो घायल, जवाबी कार्रवाई में 3 पाक सैनिक ढेर

जम्मू। जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तानी गोलाबारी में मंगलवार को एक जवान शहीद हो गया, जबकि मेजर समेत दो जवान घायल हो गए। राजौरी जिले में मंगलवार को नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी की गई और मोर्टार दागे गए। सेना के अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी की ओर से गोलीबारी सुंदरबनी सेक्टर में हुई। इसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया।

Army Soldier naik aneesh thomas lost his life In jammu kashmir Due To Unprovoked Firing By Pakistan

एलओसी पर राजोरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर के माला में पाकिस्तानी सेना की ओर से मंगलवार देर शाम को सेना की चौकियों को निशाने बनाते हुए गोलाबारी की गई। इसमें सेना की 17 मद्रास रेजीमेंट के मेजर, हवलदार सहित तीन जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अखनूर स्थित सेना के अस्पताल में एयरलिफ्ट कर पहुंचाया गया, जहां सेना के 16 कोर में तैनात जवान नाइक अनीश थॉमस शहीद हो गए।

रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तान ने बिना उकसावे के संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार दागे। जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान को भारी नुकसान उठाना पड़ा। उसके तीन सैनिक मारे गए, दो चौकियां तथा संचार टावर ध्वस्त हो गए। कम से कम पांच सैनिक भी घायल हैं। देर रात तक दोनों ओर से गोलाबारी जारी रही। वहीं, एलओसी पर पलांवाला सेक्टर के केरी तथा बट्टल में मंगलवार की दोपहर पाकिस्तानी सेना ने गोलाबारी करते हुए संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। इसका सेना की तरफ से भी मुंहतोड़ जवाब दिया गया।

पाकिस्तान की ओर से आए दिन हो रही नापाक हरकतों को देखते हुए सुरक्षाबलों ने सतर्कता और बढ़ा दी है। जानकारी हो कि भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सांबा सेक्टर के मंगूचक्क में सोमवार देर रात सीमा पार से आतंकियों की घुसपैठ की बड़ी साजिश को बीएसएफ के जवानों ने नाकाम बना दिया। साथ ही बांदीपोरा जिले में गुरेज सेक्टर में भी 14 सितंबर को घुसपैठ की कोशिश को नाकाम बनाया गया। घुसपैठ कर रहे आतंकी जवानों की गोलीबारी के बाद भाग निकले।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+