जम्मू-कश्मीर: अलकायदा आतंकी जाकिर मूसा को सुरक्षाबलों ने घेरा
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों ने अलकायदा के आतंकवादी जाकिर मूसा को घर लिया है। सेना ने जम्मू कश्मीर के त्राल इलाके में आतंकी को घेर लिया है। आतंकी जाकिर मूसा के होने की सूचना पाते ही सेना और अर्धसैनिक बलों ने इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया और उसे घेर लिया है।

सेना ने इलाके में मोर्चा संभाल रखा है और पूरे इलाके को खाली करा लिया है। इस बारे में अभी अधिक जानकारी नहीं मिल सकी है, लेकिन टीवी रिपोर्ट के मुताबिक सुरक्षाबलों ने शु्क्रवार को ऑपरेशन शुरू किया, जिसके बाद उन्होंने मूसा के गांव त्राल के नूरपुरा गांव में घेर लियाष हालांकि गांव को घेरने के बाद सुरक्षाबलों पर प्रदर्शनकारियों ने पथराव शुरू कर दिया, लेकिन सेना डटी हुई है। अभी विस्तृत जानकारी की प्रतिक्षा की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications