Photos: सेना के जवानों ने दिखाया दम, घुटनों तक जमी बर्फ में प्रेग्नेंट महिला को कंधों पर उठा पहुंचाया अस्पताल
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) में भारतीय सेना (Indian Army) के जवानों को भारी बर्फबारी और ठंड के बीच भी अपने कर्तव्य का पालन करना पड़ता है। इसके अलावा जरूरत पड़ने पर उन्हें स्थानीय लोगों की मदद भी करते देखा जाता है। ऐसा ही एक वाकया तब सामने आया जब भारतीय सेना के जवानों ने दर्द से तड़प रही एक गर्भवती महिला को घुटनों तक जमी बर्फ में कंधों पर उठाकर अस्पताल पहुंचाया। सेना के जवानों के इस जज्बे को देख पूरा देश उनको सलाम कर रहा है। महिला को अस्पताल ले जाते जवानों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
Recommended Video

भारतीय सेना के जवानों ने फिर जीता दिल
इस समय जम्मू और कश्मीर समेत भारत के पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी हो रही है, कुछ स्थान पर तो पारा माइनस (-) में पहुंच गया है। इस मुश्किल समय में भी भारतीय सेना के जवान देश सेवा के साथ-साथ जनता की सेवा करने में भी लगे हुए हैं। आपको बता दें कि ताजा बर्फबारी से कश्मीर में 2 फीट से ज्यादा बर्फ जम गई है। कई जगहों पर ये 4 फीट तक बर्फ की मोटी चादर जम गई है। ऐसे में सेना के जवान स्थानीय लोगों की मदद कर रहे हैं।
#IndianArmy got a distress call from Ghulam Mir regarding his pregnant daughter. In heavy snowfall, the nearby Army patrol sprang into action. The lady was carried for 3 km in knee-deep snow to the nearby PHC.
— Chinar Corps🍁 - Indian Army (@ChinarcorpsIA) January 6, 2021
The lady delivered a healthy baby. #Kashmir pic.twitter.com/NrAtRRe0L1
दर्द से तड़प रही थी महिला
कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के करालपुरा इलाके में दर्द से तड़प रही गर्भवती महिला को अस्पताल पहुंचाकर जवानों ने इंसानियत की नई मिसाल पेश की है। दरअसल, महिला गर्भवती थी और उसका लेबर पेन शुरू हो गया था। भारी बर्फबारी की वजह से महिला के घर तक वाहन नहीं आ सकता था ऐसे में सेना के जवान मदद के लिए आगे आए। सेना के जवानों ने गर्भवती महिला को खाट पर रखकर कंधे पर उठाया और लगभग 2 किलोमीटर तक घुटने भर बर्फ में पैदल चलकर सड़क तक ले आए।
#IndianArmy received a SOS call from Mr Manzoor Ahmed regarding his wife who was in labour pain & needed evacuation to hospital. Notwithstanding heavy snowfall, the troops escorted the lady for 2 km in deep snow till the hospital.
— Chinar Corps🍁 - Indian Army (@ChinarcorpsIA) January 6, 2021
The lady delivered a healthy baby. #Kashmir pic.twitter.com/6VBaLQT0XP
मेडिकल स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे जवान
भारतीय सेना ने खुद अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से महिला को कंधों पर ले जा रहे जवानों की तस्वीर शेयर की है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक करालपुरा इलाके के फरकियां गांव के मंजूर अहमद शेख ने सेना को बताया कि वह सामुदायिक स्वास्थ्य सेवा वाहन या स्थानीय परिवहन तक पहुंचने में असमर्थ हैं। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए सेना के जवान मेडिकल स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घुटने तक बर्फ से पटी पड़ी सड़क पर 2 किमी तक महिला को कंधों पर उठाकर मुख्य सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद महिला को वाहन से करालपुरा अस्पताल ले जाया गया।
Heavy snow in Kashmir brings unprecedented challenges for citizens, especially in higher reaches. Watch the Soldier & Awam fighting it out together by evacuating a patient to the nearest PHC for medical treatment. #ArmyForAwam#AmanHaiMuqam pic.twitter.com/DBXPhhh0RP
— PRO Udhampur, Ministry of Defence (@proudhampur) January 7, 2021
महिला ने दिया स्वस्थ बच्चे को जन्म
सेना ने अस्पताल को महिला की स्थिति के बारे में पहले ही सूचित कर दिया था, जहां पहुंचने के बाद तुरंत उसका उपचार शुरू कर दिया गया। बताया जा रहा है कि महिला ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया है और वह भी स्वस्थ है। बता दें कि महिला को स्ट्रेचर पर ले जाते सेना के जवानों का एक वीडियो रक्षा मंत्रालय के ट्विटर पर पोस्ट किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक कश्मीर में भारी बर्फबारी के कारण केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक उप-निरीक्षक और एक महिला की मौत हो गई थी, बर्फबारी के कारण मकानों के ढहने की एक घटना भी कैमरे में कैद हुई थी।
यह भी पढ़ें: India China Stanfoff: चीन की हर हरकत पर रहेगी नजर, भारतीय सेना पैंगोंग झील में तैनात करेगी 12 खास बोट












Click it and Unblock the Notifications