पुलवामा एनकाउंटरः सेना ने हिजबुल के दो आतंकियों को मार गिराया

जम्मू-कश्मीर। आतंकवादी गतिविधियों की खबर मिलते ही बीत सोमवार से पुलवामा में चल रहे ऑपरेशन में भारतीय सेना ने दूसरे आतंकवादी को मंगलवार की सुबह को मार गिराया। बता दें कि सेना की तरफ से सोमवार की शाम को 6 बजे से यह ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

army did enecounter of two hizbul terrorist in pulwama jammu kashmir

मेजर जनरल अनिन्दया सेनगुप्ता ने पुलवामा एनकाउंटर पर बोलते हुए कहा कि आतंकी गतिविधियों की सूचना मिलते ही हमने सोमवार की शाम को 6 बजे से ऑपरेशन शुरू कर दिया था। एक आतंकवादी कल एनकाउंटर में मारा गया जबकि दूसरे आतंकी को हमने आज मार गिराया। इन आतंकियों की पहचान इरफान अहमद और आजाद अहमद के रूप में हुई है।

सोमवार की रात सेना ने एक आतंकी को मार गिराने में सफलता पाई थी। वहीं अंधेरा होने के कारण ऑपरेशन रोक दिया गया था। लेकिन घेरा सख्त रखा गया और सुबह दोबारा ऑपरेशन शुरू किया गया। पुलवामा जिले के पछाड़ द्रबगाम इलाके से सोमवार की देर शाम सुरक्षा बलों की पेट्रोलिंग पार्टी गुजर रही थी। इस दौरान वहां मौजूद आतंकियों ने सुरक्षाबलों के वाहन पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई से मुठभेड़ शुरू हो गई।

army did enecounter of two hizbul terrorist in pulwama jammu kashmir

मारे गए आतंकियों के पास से हथियार बरामद हुआ है। आतंकियों के बारे में मिली जानकारी के आधार पर सुरक्षाबलों ने सोमवार शाम को पुलवामा जिले के गांव विलेज में नाकाबंदी की थी। उन्हें खबर मिली थी कि इलाके में कुछ आतंकी छुपे हुए हैं। तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों पर गोलीबारी हुई और जवाबी कार्रवाई में हिज्बुल मुजाहिदीन के दो आतंकी मारे गए। दोनों ही पुलवामा जिले के रहने वाले हैं। सुरक्षाबलों का कहना है कि दोनों आतंकी पिछले एक साल से इस इलाके में सक्रिय थे।

यह भी पढ़ेंः जम्‍मू कश्‍मीर: अनंतनाग में हमला, दो लोगों की मौत, ग्रेनेड फेंक कर भागे आतंकी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+