सेना प्रमुख ने NDA की पासिंग आउट परेड की समीक्षा की, महिला कैडेट्स के शामिल होने पर कही ये बात

सेना प्रमुख ने NDA की पासिंग आउट परेड की समीक्षा की, महिला कैडेट्स के शामिल होने पर कही ये बात

पुणे, 29 अक्टूबर: महाराष्ट्र के पुणे में स्थित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) की 141वीं पासिंग आउट परेड आज शुक्रवार (29 अक्टूबर) को आयोजित की गई। राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) की ये 141वीं पासिंग आउट परेड है। सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने पुणे में एनडीए की पासिंग आउट परेड की समीक्षा की। जनरल मनोज नरवणे ही पासिंग आउट परेड के मुख्य अतिथि हैं। परेड के बाद संबोधित करते हुए एमएम नरवणे ने कहा कि जैसा कि हम महिला कैडेटों को अब एनडीए में ले रहे हैं, तो मैं उम्मीद करता हूं कि आप सभी उनका स्वागत उसी निष्पक्ष खेल और व्यावसायिकता के साथ करेंगे।

Army Chief Gen MM Naravane

Recommended Video

    Infantry Day: Delhi में war memorial पर शहीद सैनिकों को दी गई श्रद्धांजलि | #Shorts | वनइंडिया हिंदी

    एमएम नरवणे ने कहा, दुनियाभर में भारतीय सशस्त्र बलों को उनकी निष्पक्षता और व्यावसायिकता के लिए जाना जाता है, इसलिए मैं उम्मीद करता हूं कि राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में आने वाली महिला कैडेटों का भी स्वागत और सम्मान किया जाएगा।

    जनरल नरवणे ने कहा, "यह लैंगिक समानता की दिशा में पहला कदम है क्योंकि महिलाओं को एनडीए में प्रशिक्षित किया जाएगा और बाद में सशस्त्र बलों में शामिल किया जाएगा।" उन्होंने आगे कहा, "महिलाओं के प्रशिक्षण के लिए बुनियादी ढांचा थोड़ा अलग होगा, लेकिन प्रशिक्षण वही होगा जो पुरुषों को दिया जाता है।" जनरल नरवणे ने कहा, "आधुनिकीकरण और महिलाओं को रक्षा प्रशिक्षण दिए जाने के साथ 40 साल बाद हम महिलाओं को अपनी स्थिति में देखेंगे।"

    बता दें कि पिछले महीने सितंबर 2021 में रक्षा मंत्रालय ने सुप्रीम कोर्ट को सूचित किया था कि महिला उम्मीदवारों को एनडीए में प्रवेश परीक्षा के लिए अनुमति देने वाली अधिसूचना अगले साल मई 2022 तक जारी की जाएगी।

    राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) की 141वीं पासिंग आउट परेड आज एनडीए के खेत्रपाल परेड मैदान में आयोजित की गई थी। राष्ट्रीय रक्षा अकादमी यानी एनडीए सशस्त्र बलों की संयुक्त अकादमी है, जहां पर कैडटों को संबंधित सेवा अकादमियों में कमिशन देने से पहले का ट्रेनिंग देने से पहले संयुक्त रूप से प्राशिक्षित किया जाता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+