न हो पाये कोई नापाक हरकत, इसलिये कश्मीर मतदान को खुद मॉनीटर कर रहे आर्मी चीफ
नई दिल्ली (विवेक शुक्ला)। यूं जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव का पहला चरण बड़े बेहतर तरीके से पूरा हो गया, पर किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सेना तैनात थी। जनरल सुहाग ने सेना के वरिष्ठ अधिकारियों को चुनाव में गड़ब़ड़ करने वालों के खिलाफ सख्ती से पेश आने के निर्देश दिए। सेनाध्यक्ष जनरल दलबीर सिंह सुहाग खुद सुरक्षा प्रबंधों को देख रहे थे। वे कल घाटी में थे। सेनाध्यक्ष शाम को दिल्ली लौट गए।

आखिरी चरण के लिए अधिसूचना
इस बीच, आज विधानसभा चुनाव के पांचवें एवं आखिरी चरण के चुनाव की अधिसूचना चुनाव आयोग की तरफ से जारी होगी। तीन दिसंबर तक नामांकन करने की आखिरी तिथि रहेगी।
आर्मी चीफ गए कई इलाकों में
जानकारों ने बताया कि जनरल सुहाग ने सेना के वरिष्ठ अधिकारियों से विभिन्न इलाकों में मतदाताओं की सुरक्षा के लिए किए गए प्रबंधों का जायजा लिया और कुछ इलाकों का दौरा भी किया।
चार मंत्रियों की किस्मत का फैसला
इस बीच, पांचवें चरण में चार मंत्रियों के विधानसभा क्षेत्र भी शामिल हैं। इनमें उपमुख्यमंत्री तारा चंद का छंब विधानसभा क्षेत्र, आवास मंत्री रमण भल्ला का गांधीनगर विधानसभा क्षेत्र, पीएर्चई मंत्री शाम लाल की अखनूर विधानसभा सीट, सहकारिता और वित्त राज्य मंत्री मनोहर लाल का बिलावर विधानसभा क्षेत्र भी शामिल है। 20 विधानसभा सीटों के लिए मतदान बीस दिसंबर को होगा।












Click it and Unblock the Notifications