चीन से तनाव के बीच सेना का बड़ा कदम, रक्षा अधिग्रहण परिषद ने माउंटेड गन सिस्टम सहित कई प्रस्तावों को दी मंजूरी

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि भारतीय तट रक्षक के लिए अगली पीढ़ी के अप-तटीय गश्ती जहाजों की खरीद तटीय क्षेत्रों में निगरानी क्षमता को नई ऊंचाइयों तक बढ़ाएगी।

राजनाथ सिंह

चीन से उग्र तनाव के बीच भारत सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। रक्षा अधिग्रहण परिषद (DAC) ने फ्यूचरिस्टिक इन्फैंट्री कॉम्बैट व्हीकल्स, प्रोजेक्ट जोरावर लाइट टैंक, माउंटेड गन सिस्टम सहित हथियार प्रणालियों को मंजूरी दी है। रक्षा मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि मिसाइल प्रणाली की नई रेंज, लंबी दूरी के निर्देशित बम, पारंपरिक बमों के लिए रेंज ऑग्मेंटेशन किट और उन्नत निगरानी प्रणाली को शामिल करके भारतीय वायु सेना को और अधिक घातक क्षमताओं के साथ और मजबूत किया जाएगा।

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि भारतीय तट रक्षक के लिए अगली पीढ़ी के अप-तटीय गश्ती जहाजों की खरीद तटीय क्षेत्रों में निगरानी क्षमता को नई ऊंचाइयों तक बढ़ाएगी। नौसेना की एंटी-शिप मिसाइलों, बहुउद्देश्यीय जहाजों और उच्च सहनशक्ति वाले स्वायत्त वाहनों की खरीद के लिए मंजूरी भारतीय नौसेना की क्षमताओं को बढ़ावा देने वाली समुद्री ताकत को और बढ़ाएगी।

बता दें कि भारत और चीन के सैनिकों के बीच 9 दिसंबर को बॉर्डर पर अरुणाचल प्रदेश के तवांग में झड़प हो गई थी। इस झड़प में भारतीय सेना के भी 6 जवान घायल हुए थे। वहीं, कई चीनी सैनिकों को भी चोटें आई थीं। इस संबंध में लोकसभा में विपक्ष के सवालों को जवाब देते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हमारे जवानों ने चीनी सैनिकों को मुंहतोड़ जवाब दिया और उन्हें भारतीय सीमा में घुसने से भी रोका। इसी बीच सोशल मीडिया पर कई वीडियो और फोटो भी वायरल हो रहे हैं। जिसमें दावा किया जा रहा है कि चीन के कई सैनिक झड़प में मारे गए हैं।

एक यूजर की तरफ से डिफेंस 360 नामक ट्विटर का स्क्रीनशॉट शेयर किया गया है। इस ट्वीट के जरिए दावा किया जा रहा है कि भारत और चीन के बीच हुई झड़प में 50 चीनी सैनिक घायल हुए हैं, जबकि 20 की मौत हुई है। साथ ही सोशल मीडिया पर एक तंबू जैसी संरचना के अंदर व्यवस्थित तरीके से रखे गए कई ताबूतों की एक तस्वीर भी हो रही है। ये सभी बक्से लाल कपड़े से ढके हुए हैं, जिनमें से प्रत्येक के ऊपर एक फूल है और एक चित्र है। जिसको लेकर दावा किया जा रहा है कि ये ताबूत चीनी सैनिकों के हैं।

यह भी पढ़ें- चीन में बढ़ते कोरोना मामलों के बीच अलर्ट मोड में भारत, स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज बुलाई समीक्षा बैठक

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+