अग्निपथ को लेकर राहुल गांधी के सवाल पर सेना का जवाब, बताया Agniveer के परिजन को कितना मिला मुआवजा

सेना भर्ती योजना अग्निपथ को लेकर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी केंद्र पर लगातार सवाल खड़े कर रहे हैं। इस हफ्ते सोमवार कांग्रेस दिग्गज ने कहा कि था कि पंजाब के शहीद अग्निवीर अजय सिंह को परिजनों ने इनकार किया है कि उन्हें सेना की ओर कोई उचित मुआवजा मिला। ऐसे में सेना ने एक बयान जारी कर स्थित स्पष्ट की है।

पंजाब के शहीद अग्निवीर अजय सिंह के परिजनों को मिलने मुआवजे को राहुल गांधी ने अपर्याप्त बताते हुए पूरी सेना भर्ती स्कीम सवाल खड़े किए थे। उन्होंने सदन में केंद्रीय रक्षा मंत्री के एक बयान को झूठा बताया, जिसमें उन्होंने कहा था कि अजय सिंह के परिजनों को मुआवजे के रूप में 1 करोड़ रुपए दिए गए।

Army answer to Rahul about compensation

ऐसे में सेना में एक बयान जारी किया है। जिसमें शहीद अग्निवीर अजय सिंह के परिजनों को मिले मुआवजे की जानकारी दी। सेना ने कहा कि अग्निवीर परिवार को मुआवजे के रूप में 98.39 लाख रुपये का भुगतान किया गया है।

एक्स पर एक पोस्ट में सेना ने लिखा, "सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट से पता चला है कि ड्यूटी के दौरान अपनी जान गंवाने वाले अग्निवीर अजय कुमार के परिजनों को मुआवजा नहीं दिया गया है। लेकिन भारतीय सेना अग्निवीर अजय कुमार के सर्वोच्च बलिदान को सलाम करती है। पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। अग्निवीर अजय के परिवार को कुल 98.39 लाख रुपये का भुगतान किया जा चुका है।"

सेना ने कहा कि अग्निवीर योजना के प्रावधानों के अनुसार लागू लगभग 67 लाख रुपये की अनुग्रह राशि और अन्य लाभ, पुलिस सत्यापन के तुरंत बाद अंतिम खाता निपटान पर भुगतान किए जाएंगे। कुल राशि लगभग 1.65 करोड़ रुपये होगी। शहीद नायक को मिलने वाली परिलब्धियाँ अग्निवीरों सहित दिवंगत सैनिकों के परिजनों को दी जाती हैं।

वहीं एक्स पर सेना के बयान को रिशेयर करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह किया। उन्होंने लिखा, "भारतीय सेना अग्निवीरों को कल्याण पूरी तरह प्रतिबद्ध है।"

इससे पहले एलओपी के इस बयान को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गलत बयानी बताया। इसके बाद राहुल गांधी ने एक फिर से शहीद अग्निवीर परिजनों के साथ मुलाकात एक वीडियो शेयर करते हुए दावा किया कि उन्हें (अग्निवीर अजय सिंह) के परिजनों तक उचित मुआवजा नहीं मिला। ऐसे में सेना ने एक बयान जारी कर स्पष्टीकरण दिया है।इससे पहले राहुल गांधी ने बुधवार को एक बार फिर अग्निवीर स्कीम को लेकर सवाल खड़े किए।

उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में राहुल गांधी ने लिखा, "सत्य की रक्षा हर धर्म का आधार है! लेकिन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शहीद अग्निवीर के परिवार को सहायता मिलने के बारे में संसद में झूठ बोला। उनके झूठ पर शहीद अग्निवीर अजय सिंह के पिता जी ने खुद सच्चाई बताई है। रक्षा मंत्री को संसद, देश, सेना और शहीद अग्निवीर अजय सिंह जी के परिवार से माफी मांगनी चाहिए।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+