आतंक पर बड़ा वार: उरी में सेना ने ढेर किए 3 घुसपैठिए, बांदीपुरा में लश्कर के दो सहयोगी गिरफ्तार
भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर की बारामूला पुलिस ने गुरुवार को आतंक वर बड़ा वार किया है। साथ ही आतंक को पनाह देने वाला पाकिस्तान का चेहरा एक बार फिर पर्दाफाश किया है।
जम्मू-कश्मीर, 25 अगस्त: भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर की बारामूला पुलिस ने गुरुवार को आतंक वर बड़ा वार किया है। साथ ही आतंक को पनाह देने वाला पाकिस्तान का चेहरा एक बार फिर पर्दाफाश किया है। सेना और पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन में आज तीन घुसपैठियों को मार गिराया। यह कार्रवाई उरी के कमलकोट सेक्टर में मड़ियां नानक चौकी के पास की गई।

आतंकियों के मंसूबे नाकाम
मड़ियां नानक चौकी के पास तीन आतंकी घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे। इसी बीच सेना और पुलिस ने तीनों को मार गिराया। किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने तीनों भारतीय सीमा में घुसपैठ कर रहे थे। भारतीय सेना ने उसके मंसूबे पर पानी फेर दिया।

भारी मात्रा में हथियार बरामद
वहीं दूसरी तरफ, बांदीपोरा पुलिस ने 26 असम राइफल्स के साथ लश्कर के दो आतंकवादी सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि मैगजीन सहित 3 पिस्तौल, 9 एमएम के 24 जिंदा कारतूस, 5 हैंड ग्रेनेड, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग का फर्जी आईडी कार्ड बरामद किए गए हैं।

दो लोग कर रहे थे घुसपैठ
वहीं बुधवार को जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (LoC) पर संदिग्ध रूप से आगे बढ़ने वाले दो आतंकवादियों का एक वीडियो सामने आया था। ये वीडियो राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर कहा है। सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए विस्फोट की पुष्टि सेना ने एक आतंकवादी द्वारा बारूदी सुरंग पर कदम रखने से की गई। वहीं सेना इस घुसपैठ की कोशिश को रोकने में कामयाब रही थी।

विस्फोट के बाद मिले दो शव
एलओसी के भारतीय क्षेत्र में 150 मीटर पर 22 अगस्त को पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठनों 2 आतंकवादियों की संदिग्ध गतिविधि का पता चला था। इस दौरान यहां विस्फोट हुआ। घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे कैद हो गई। वीडियो में ये देखा गया और आकलन किया गया कि विस्फोट की घटना उस वक्त हुई जब उन्होंने माइन के ऊपर कदम रखा। बाद में दो शव देखे गए।

पकड़ा गया फिदायीन हमलावार
उधर, पाकिस्तान के एक फिदायीन हमलावर को भारतीय सेना ने रविवार (21 अगस्त) को पकड़ लिया था। सेना ने हमलावर को राजौरी के नौशेरा के झंगर सेक्टर में एलओसी पर पकड़ा था। पकड़े गए आतंकवादी का कश्मीर में आर्मी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। भारतीय सेना को निशाने बनाने के लिए घुसपैठ कर रहा था।
यह भी पढ़ें- VIDEO: 'पाकिस्तानी कर्नल दिए थे 30000 रुपये', LOC पर पकड़े गए फिदायीन हमलावर का खुलासा, बताया कौन था टारगेट?












Click it and Unblock the Notifications