जम्मू-कश्मीर: आतंकियों के छुपे होने की आशंका से सुरक्षाबलों ने घेरा गांव
सेना और राज्य पुलिस बल के जवानों ने संयुक्त ऑपरेशन शुरू किया है। बांदीपुरा के हाजीं गांव में आतंकियों के छुपे होने की आशंका जताई गई है।
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के बांदीपुरा में बुधवार सुबह आतंकियों के छुपे होने की सूचना पर सुरक्षाबलों ने एक गांव को घेर लिया। सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, सेना और राज्य पुलिस बल के जवानों ने संयुक्त ऑपरेशन शुरू किया है। बांदीपुरा के हाजीं गांव में आतंकियों के छुपे होने की आशंका जताई गई है।
सुरक्षाबल गांव में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। घरों को खाली कराया जा रहा है।
बता दें कि बीते कुछ महीनों में जम्मू-कश्मीर में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में इजाफा हुआ है। सर्जिकल स्ट्राइक के बाद आतंकियों की ओर से कई बार सेना पर हमले भी किए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications