आर्म्स एक्ट केस: सलमान ने खुद को बताया निर्दोष, अगली सुनवाई 4 अप्रैल को
मुंबई। सुपरस्टार सलमान खान आज जोधपुर के एक लोकल कोर्ट में आर्म्स एक्ट मामले में पेश हुए और अपना बयान दर्ज कराया।
सलमान खान अपने पिछले बयान से पलटते हुए कहा कि मैंने पुलिस के दवाब में हथियार अपना होने की बात कही थी। हां सिग्नेचर जरूर मेरे थे लेकिन हथियार मेरे नहीं थे, मुझे जबरदस्ती और गलत ढंग से फंसाया जा रहा है। इस मामले में अगली सुनवाई 4 अप्रैल को होगी।
मालूम हो कि सलमान खान अपनी गवाही के लिए मुंबई से आज सुबह रवाना हुए थे । सलमान जोधपुर कोर्ट 9:30 बजे पहुंचे थे। उनके साथ उनकी बहन अलवीरा भी थीं।
आपको बता दें कि 3 मार्च को न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत (सीजेएम) ने सलमान को 10 मार्च को कोर्ट में होने के आदेश दिए थे इसी कारण सलमान खान आज कोर्ट के लिए रवाना हुए थे।
मालूम हो कि यह मामला साल 1998 का है जब सलमान खान फिल्म हम साथ-साथ हैं...कि शूटिंग के लिए जोधपुर में थे। सलमान खान और सैफ अली खान पर काले हिरण के शिकार का आरोप है। इस केस में तब्बू , नीलम और सोनाली बेंद्रे भी आरोपी हैं।
सलमान पर अवैध हथियार रखने का आरोप है। उन पर ऐसा हथियार रखने का भी आरोप है जिसके लाइसेंस की समयसीमा समाप्त हो गई थी। उसके बाद उन पर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।













Click it and Unblock the Notifications