Corona संकट पर बोलें CDS बिपिन रावत- जिम्मेदारियों को समझते हैं सेना के जवान
नई दिल्ली। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत ने रविवार को कहा कि सेना के जवान कोरोना वायरस पर अपनी जिम्मेदारियों को समझते हैं। उन्होंने कहा,'सशस्त्र बल के रूप में हम अपनी जिम्मेदारी समझते हैं कि इस समय जब देश कोरोना से लड़ रहा है तब रक्षा सेवाओं को आगे बढ़कर जनता और सरकार के लिए काम करना चाहिए।' सीडीएस जनरल बिपिन रावत ने न्यूज एजेंसी ANI से कहा, 'जो मेडिकल उपकरण हम बाहर से आयात कर रहे थे, उन्हें देश में बनाने के लिए मेडिकल रिसर्च में शामिल वैज्ञानिक और एजेंसी नए आइडिया के साथ जिस तरह से आगे आएं हैं, यह बहुत ही आश्चर्यजनक है। 4 से 6 हफ्तों के वक्त में हमने देश में वेंटिलेटर, पीपीई किट बनाना शुरू कर दिया है।'

जनरल रावत ने कहा, "सेना में अनुशासन बनाए रखना मुश्किल नहीं है लेकिन मुझे लगता है कि हमें सब्र बनाए रखने की जरूरत है। हमने सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क पहनने, जिन लोगों को क्वॉरंटीन में रहने की जरूरत है वो क्वॉरंटीन में रहें, इसको लेकर बहुत सख्त दिशानिर्देश जारी किए हैं। जितनी भी मीटिंग, कांफ्रेंस हो रही हैं वो वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हो रही हैं।"
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) ने कहा, इस समय हमारे लिए सख्ती से अनुशासन और सब्र को बनाए रखना बहुत जरूरी है। हम जानते हैं कि जब देश में लॉकडाउन हो और लोगों को घर में रहने को कहा जाए तब वो बेसब्र हो जाते हैं। लेकिन ये बेसब्र होने का समय नहीं है। उन्होंने आगे कहा, "मुझे लगता है कि कोरोना वायरस से लड़ने में हमारे देश ने अच्छा किया है और हम आगे भी अच्छा करेंगे, जब तक कि हम समय-समय पर जारी किए जा रहे दिशानिर्देशों का पालन करेंगे। अनुशासन और सब्र हमें इस बड़ी परेशानी पर जीत हासिल करने में मदद करेगा।"












Click it and Unblock the Notifications