'डैडी कॉन्ट्रोवर्सी': प्रोड्यूसर ने लगाया अर्जुन रामपाल पर करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप

डैडी 8 सितंबर को रिलीज होने वाली है लेकिन इससे पहले ही ये विवादों में आ गई है।

मुंबई। अर्जुन रामपाल की फिल्म 'डैडी' अपनी रिलीज से ठीक पहले ही विवादों में फंस गई है। मंदर दल्वी नाम के एक फिल्म प्रोड्यूसर ने अर्जुन रामपाल की प्रोडक्शन कंपनी कुंडलिनी एंटरटेनमेंट के खिलाफ बांद्रा पुलिस स्टेशन एफआईआर दर्ज कराई है।

प्रोड्यूसर ने लगाया अर्जुन रामपाल पर बड़ा आरोप

एफआईआर में कहा गया है कि फिल्म के डिस्कशन से पहले क्रू को लेकर कुछ शर्तें रखी गईं थीं जिन्हें माना नहीं गया और फिल्म के लिए एक अलग ही क्रू को काम पर रख लिया गया। इतना ही नहीं, एफआईआर में ये भी कहा गया है कि दल्वी और रामपाल के प्रोडक्शन हाउस में 2 करोड़ का मतभेद भी है। मामले की जांच कर रहे वरिष्ठ अधिकारी ने मिडडे को बताया, '22 अगस्त को आईपीसी की धारा 406 और 420, और कॉपीराइट अधिनियम की धारा 63 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।'

फिल्म इसी शुक्रवार को रिलीज हो रही है। फिल्म में अर्जुन के अलावा फरहान अख्तर और साउथ एक्ट्रेस ऐश्वर्या राजेश भी मुख्य भूमिका में हैं। ऐश्वर्या ने जहां फिल्म में अर्जुन की पत्नी का रोल निभाया है वहीं फरहान अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम के रोल में नजर आएंगे। फिल्म को आशिम अहलुवालिया ने डायरेक्ट किया है।

फिल्म मुंबई के गैंगस्टर अरुण गावली की जिंदगी पर आधारित है जिसे लोग डैडी कह कर पुकारते थे।। पहले ये 21 जुलाई को रिलीज होने वाली थी लेकिन गावली की बेटी की मांग के चलते इसकी रिलीज डेट बढ़ाकर 8 सितंबर की गई।उनकी बेटी गीता चाहती थीं कि गावली ये फिल्म जरूर देखें। हो सकता है कि गावली उस दौरान पेरोल पर बाहर आएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+